बृजभोग मिष्ठान्न भंडार की 4 करोड़ की कर चोरी पकड़ी:SIB की 14 घंटे जांच चली, 50 लाख के कच्चे पर्चे बरामद
आगरा में राज्य कर विभाग की विशेष अनुसंधान शाखा (एसआईबी) ने शहर के नामी बृजभोग मिष्ठान्न भंडार पर बड़ी कार्रवाई की है। 14 घंटे चली जांच के बाद विभाग ने चार करोड़ रुपये की कर चोरी का खुलासा किया है। फर्म कच्चे माल की खरीद के अनुपात में उत्पादन कम दिखाकर टैक्स चोरी कर रही थी। जांच अपर आयुक्त ग्रेड-1 पंकज गांधी और अपर आयुक्त ग्रेड-2 (एसआईबी) अंजनी कुमार अग्रवाल की देखरेख में हुई। मंगलवार दोपहर शुरू हुई कार्रवाई में 27 अधिकारियों और कर्मचारियों की टीम शामिल रही। एसआईबी की टीम ने बृजभोग के मोती कटरा, जयपुर हाउस और खतैना स्थित तीन ठिकानों पर एक साथ जांच की। विभागीय रेकी और सैंपल खरीदारी में पहले ही गड़बड़ी के संकेत मिल गए थे। मोती कटरा स्थित मुख्य दुकान पर ग्राहकों को बिल नहीं दिया जा रहा था, जबकि दाम में जीएसटी वसूला जा रहा था। वहीं जयपुर हाउस शाखा की बिक्री का रिटर्न में कोई जिक्र ही नहीं था। 50 लाख के कच्चे पर्चे मिले
जांच के दौरान जुलाई 2026 से अब तक के 50 लाख रुपये से अधिक की बिक्री के कच्चे पर्चे बरामद हुए हैं। कारोबारी इन पर्चों का मिलान लेखा-पुस्तकों से नहीं करा सका। डेटा विश्लेषण में सामने आया कि कच्चे माल की खपत ज्यादा थी, लेकिन मिठाई और नमकीन का उत्पादन काफी कम दिखाया जा रहा था। मोती कटरा स्टोर की नकद बिक्री को भी रिटर्न में छिपाया जा रहा था। इसके अलावा फर्म करमुक्त आपूर्ति और रेस्तरां सेवा पर आईटीसी रिवर्सल भी नहीं कर रही थी। इस पर विभाग ने 24.83 लाख रुपये आईटीसी जमा करने के निर्देश दिए हैं। एसआईबी संयुक्त आयुक्त चंद्रकांत रल्हन ने बताया कि फर्म को कर, अर्थदंड और जुर्माना जमा करने के निर्देश दिए गए हैं। जांच अभी जारी है और कर चोरी का आंकड़ा और बढ़ सकता
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)