ललितपुर में कोर्ट के बाहर युवक से मारपीट:मुकदमों में राजीनामे का दबाव, 10 दिन बाद 5 पर मुकदमा
ललितपुर जिला न्यायालय परिसर के बाहर एक युवक से मारपीट और जान से मारने की धमकी दी गई। पुलिस ने घटना के 10 दिन बाद 14 अक्टूबर को रात 9 बजे पांच आरोपियों पर एफआईआर दर्ज की। तालाबपुरा निवासी अभिषेक पटेल ने बताया कि 5 अक्टूबर को वह बहन के साथ कोर्ट से लौट रहा था। तभी दोपहर 3:20 बजे मध्य प्रदेश के अशोकनगर निवासी दीपक कुर्मी, हेमंत, हनुमत, पुरुषोत्तम और जहीर मोहम्मद दो बाइक से आए। उन्होंने अभिषेक का रास्ता रोककर गाली-गलौज और मारपीट की। आरोपियों ने पुराने मुकदमों में राजीनामा और जमानत के खर्च की भरपाई का दबाव बनाया। राजीनामा न करने पर पूरे परिवार को जान से मारने की धमकी दी। अभिषेक के भाई रविन्द्र कुमार के बीच-बचाव करने पर आरोपी धमकी देते हुए वहां से चले गए। कोतवाली पुलिस ने तहरीर पर पांचों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)