बृजभूषण बोले- CJP के आंदोलन के पीछे एलन मस्क:उन्नाव में कहा- विदेशी कारोबारी अपनी शर्तों पर भारत में व्यापार करना चाहते हैं, ये षडयंत्र है
उन्नाव में पूर्व सांसद बृजभूषण शरण सिंह ने कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के प्रदर्शन के पीछे विदेश ताकतों का हाथ बताया है। साथ ही एलन मस्क के इशारे पर आंदोलन होने का आरोप लगाया है। इसके साथ ही मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे की मांग को लेकर विपक्ष को आड़े हाथ लिया। बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- इस आंदोलन के पीछे अमेरिकी बिजनेसमैन एलन मस्क का हाथ है। कुछ विदेशी कारोबारी अपनी शर्तों पर भारत में कारोबार करना चाहते हैं और इसके लिए देश के खिलाफ षड्यंत्र किया जा रहा है। ये आंदोलन भी उसके इशारे पर हो रहा है। पूर्व सांसद गुरुवार को उन्नाव के असोहा क्षेत्र स्थित आदि शक्ति पीठ मां पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन-पूजन के लिए पहुंचे थे। इस दौरान वो पत्रकारों के सवालों का जवाब दे रहे थे। दो तस्वीरें देखें अब बृजभूषण का पूरा बयान पढ़िए मुख्य चुनाव आयुक्त के इस्तीफे को लेकर विपक्ष को घेरा मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे की मांग और दिल्ली में चल रहे विरोध-प्रदर्शनों के को लेकर बृजभूषण शरण सिंह ने कहा- पहले नियुक्ति की प्रक्रिया अलग थी, लेकिन सुप्रीम कोर्ट के हस्तक्षेप के बाद नियुक्ति के लिए व्यवस्था बनाई गई। वर्तमान प्रक्रिया के तहत नियुक्त मुख्य चुनाव आयुक्त का इस्तीफा मांगने के बजाय विपक्ष को जनता के बीच जाना चाहिए। कांग्रेस समेत सभी विपक्षी दल 2029 में चुनाव जीतकर आएं। इसके बाद कानून में बदलाव करें। फिर जिसका इस्तीफा मांगना है मांगे। केवल मांग उठाने से संवैधानिक पदों पर बैठे लोगों के इस्तीफे नहीं होने चाहिए। अगर ऐसे इस्तीफे होने लगे तो देश में कोई पद नहीं बचेगा। चुनाव लड़ने की चर्चा पर बोले- कोई सवाल ही नहीं उन्नाव से चुनाव लड़ने की चर्चाओं को लेकर सवाल किया। इस पर उन्होंने कहा कि वह पूर्वी देवी मंदिर में दर्शन करने और यहां के लोगों से संवाद करने आए हैं। मेरा उद्देश्य अपने पूर्वजों के इतिहास की खोज करना है, राजनीति नहीं। बोले- मेरे पूर्वज पुरवा से गए थे बृजभूषण शरण सिंह ने उन्नाव की पुरवा तहसील को अपने पूर्वजों की जन्मभूमि और कर्मभूमि बताया। कहा कि में राजनीतिक उद्देश्य से नहीं, बल्कि अपने पूर्वजों की जड़ों को तलाशने और उनसे जुड़े लोगों से संबंध बनाने के लिए यहां आया हूं। हमारे पूर्वज उन्नाव की पुरवा तहसील के रंजीत पूर्वा गांव से गोंडा गए थे। 1857 के दौर में अंग्रेजों के खिलाफ संघर्ष के कारण पूर्वजों को यहां से जाना पड़ा था। मेरे घर में बने ठाकुरद्वारे के जीर्णोंद्धार के दौरान भी पूर्वजों से जुड़ी इन जानकारियां मिली हैं। मैं लंबे समय से अपने पूर्वजों के गांव और परिवार से जुड़े लोगों की तलाश करने का प्रयास कर रहे हूं। मुझे गर्व है कि राजा महाराज का बेटा नहीं बृजभूषण ने कहा- मुझे यह कहते हुए गर्व है कि मैं किसी राजा-महाराजा का बेटा नहीं हूं। मेरे पूर्वज यहीं से गए थे। कई पीढ़ियां बीत चुकी हैं, लेकिन अपनी जन्मभूमि से जुड़ने की इच्छा हमेशा रही है। अगर मुझे वह गांव और वहां के लोग मिल जाएं तो उनसे हमेशा के लिए संबंध बनाना चाहता हूं। आना-जाना बना रहे, यही मेरी इच्छा है। इस दौरान बृजभूषण से प्रदेश में स्कूल बंद होने को लेकर सवाल किया गया तो उन्होंने कहा कि स्कूल बंद होने के मामले की जानकारी नहीं है। मैं न तो सांसद हूं और न विधायक, इसलिए सरकार से लगातार मुलाकात नहीं होती है। ------ ये खबर भी पढ़ें पति को सांप से डसवाने वाली रविता बोली-मेरे छोटे-छोटे बच्चे:जज ने पूछा था- सजा पर क्या कहोगी; प्रेमी ने कहा- मेरे मां-बाप बूढ़े मेरठ में पति की हत्या कर सांप से डसवाने वाली रविता और उसके प्रेमी अमरदीप को थोड़ी देर में सजा सुनाई जाएगी। शुक्रवार को कोर्ट में आखिरी दलीलें हुईं। जेल में बंद रविता और अमरदीप का वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए पक्ष सुना। जज ने दोनों से पूछा- तुम दोनों को हत्या का दोषी ठहाया गया है। क्या सजा चाहते हो? पूरी खबर पढ़ें
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)