कपिल विहार में लंका दहन की लीला का मंचन:रामलीला महोत्सव शुरू, हनुमान जी ने लगाई लंका में आग
सहारनपुर में श्री रामलीला कमेटी, कपिल विहार की ओर से रामलीला महोत्सव का शुभारंभ विधि-विधान से मंच पूजन और भगवान गणेश की आरती के साथ हुआ। इस अवसर पर लंका दहन की लीला का मंचन किया गया। कलाकारों ने अपने अभिनय से दर्शकों को आकर्षित किया। लीला में रावण की भूमिका अभिषेक शर्मा और हनुमान जी की भूमिका पारस कनौजिया ने निभाई। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वरिष्ठ समाजसेवी कुलदीप पाठक रहे। उन्होंने फीता काटकर रामलीला महोत्सव का विधिवत शुभारंभ किया। आयोजन के दौरान कमेटी के पदाधिकारियों और सदस्यों में उत्साह नजर आया। इस अवसर पर कमेटी के प्रधान विनोद कुमार, डायरेक्टर सनी सैनी, अभिषेक शर्मा, गुड्डू पंडित, अक्षय, अनमोल, रवि सैनी, सोनू, छोटू पंडित, विवेक, राहुल, विक्की धीमान, वाशु धीमान, अंशुल, मोहित और रोहन सक्सेना सहित कमेटी के सभी पदाधिकारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)