पिनाका होटल में देवी जागरण:कलाकारों की प्रस्तुतियों ने श्रद्धालुओं को किया मंत्रमुग्ध, देर रात तक चला जागर
प्रतापगढ़ के पिनाका होटल में देवी जागरण का आयोजन किया गया। इसमें कलाकारों ने भक्तिमय गीतों और भजनों की प्रस्तुति देकर श्रद्धालुओं को भक्ति रस में सराबोर कर दिया। ‘चलो बुलाया आया है’, ‘राम जी की निकली सवारी’ और ‘मैं बालक तू माता’ जैसे भजनों पर श्रद्धालु भावविभोर हो उठे। माता रानी के जयकारों से परिसर गूंज उठा। देवी जागरण देर रात तक चला। इस दौरान श्रद्धालु भजनों में लीन रहे और भक्तिमय माहौल में झूमते नजर आए। कलाकारों की प्रस्तुतियों ने उपस्थित लोगों को मंत्रमुग्ध कर दिया। कार्यक्रम में श्रद्धा और उत्साह का माहौल बना रहा। आयोजक डॉ. आलोक सक्सेना और भाजपा नेता रजत सक्सेना ने कार्यक्रम में शामिल अतिथियों और श्रद्धालुओं के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर सदर विधायक राजेंद्र मौर्य, भाजपा जिलाध्यक्ष आशीष श्रीवास्तव, नगर पालिका अध्यक्ष प्रेमलता सिंह, विशाल सिंह, शरद केसरवानी, रतन खंडेलवाल, अभिषेक वैश्य और मृदुल सहित अन्य लोग मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)