बृजभूषण ने फरसा से केक काटकर मनाया महंत का जन्मदिन:बोले- संस्कृत के विद्यार्थी रहे हैं वासुदेव शास्त्री, परशुराम के फरसे से मनाएंगे जन्मदिन
गोंडा के पूर्व भाजपा सांसद बृजभूषण शरण सिंह महंत वासुदेव शास्त्री का जन्मदिन मना रहे थे। इस दौरान वह चाकू की जगह फरसे से केक काटते नजर आए। बृजभूषण शरण सिंह पहले केक काटने के लिए लाए गए चाकू को देखते हैं। इसके बाद वह कहते हैं कि चाकू भी ऑर्डर देकर लाया गया है और केक भी ऑर्डर पर बनवाया गया है। इसके बाद वह महंत को ब्राह्मण और संस्कृत का विद्यार्थी बताते हुए भगवान परशुराम के फरसे से जन्मदिन मनाने की बात कहते हैं। फिर जय बजरंगबली और जय बाबा परशुराम का नारा लगाकर फरसे से केक काटते हैं। फरसे से केक काटने का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। अयोध्या से जन्मदिन मनाने पहुंचे थे महंत वीडियो के मुताबिक महंत वासुदेव शास्त्री अयोध्या से बृजभूषण शरण सिंह के पास जन्मदिन मनाने पहुंचे थे। इस दौरान केक काटने का कार्यक्रम हुआ। चाकू की जगह फरसे से केक काटने का वीडियो अब सोशल मीडिया पर चर्चा में है। बृजभूषण शरण सिंह कहते सुनाई दे रहे हैं कि महंत चाकू लेकर आए हैं, लेकिन वह भगवान परशुराम के फरसे से जन्मदिन मनाएंगे। इसके बाद उन्होंने फरसा हाथ में लिया और केक काटा। इस दौरान वहां मौजूद लोगों ने जय बजरंगबली और जय बाबा परशुराम के नारे लगाए। राहुल गांधी के ईवीएम सवाल पर भी साधा निशाना इसी दौरान बृजभूषण शरण सिंह ने राहुल गांधी के ईवीएम को लेकर उठाए जा रहे सवालों पर भी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 2014 से लगातार चुनाव हारने के बाद राहुल गांधी और कांग्रेस हार का ठीकरा कभी ईवीएम तो कभी चुनाव आयोग पर फोड़ते हैं। उन्होंने कहा कि विपक्ष के नेता को संसद में सवालों के साथ सुझाव भी रखने चाहिए। बोले- चुनाव हारने के बाद ईवीएम पर उठाते हैं सवाल बृजभूषण शरण सिंह ने कहा कि ईवीएम से चुनाव 2014 से नहीं बल्कि उससे पहले से हो रहे हैं, लेकिन चुनाव हारने के बाद ही इस पर सवाल उठाए जाने लगे। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार के खिलाफ चल रहे विपक्ष के विरोध का भी जिक्र किया। साथ ही उन्होंने पूर्व मुख्य चुनाव आयुक्त नवीन चावला और एमएस गिल को लेकर राहुल गांधी से सवाल किए।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)