बर्रा में रिटायर्ड गन फैक्ट्रीकर्मी के घर लाखों की चोरी:बेटी से मिलने के लिए परिवार संग लखनऊ गए थे, हाथ में चप्पल लेकर भागे चोर
बर्रा में रिटायर्ड गन फैक्ट्रीकर्मी के बंद मकान से चोरों ने कैश समेत लाखों के जेवरात पार कर दिए। घटना के समय बुजुर्ग पत्नी व बच्चों के साथ रेशम विभाग में सहायक निदेशक के पद पर कार्यरत बेटी से मिलने के लिए लखनऊ गए थे। घर लौटने पर आहट सुनकर चोर छत के रास्ते से कूदते हुए भाग निकले। जानकारी पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच की, जिसमें सीसीटीवी कैमरे में एक चोर चप्पल हाथ में लेकर भागते हुए कैद हो गया। फुटेज के आधार पर पुलिस आरोपियों की तलाश में लगी हुई है। पुलिस को पड़ोसी की छत से गैस कटर मशीन और एक झोले में रखी लोहे की रॉड बरामद हुए है। खबर अपडेट की जा रही है…
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)