महोबा में जलते चूल्हे में गिरकर युवक झुलसा:घर से भागकर नाले में कूदा, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर

Oct 18, 2026 - 20:53
0
महोबा में जलते चूल्हे में गिरकर युवक झुलसा:घर से भागकर नाले में कूदा, हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर
महोबा शहर कोतवाली क्षेत्र के बंधान वार्ड में रविवार शाम जलते चूल्हे में युवक गिर पड़ा। इससे उसके हाथ-पैर बुरी तरह झुलस गए। आग की जलन से परेशान होकर वह घर से भागा और रामकुंड के पास स्थित नाले में कूद गया। सूचना पर पहुंची डायल 112 पुलिस ने युवक को नाले से निकालकर जिला अस्पताल में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया। पानी गर्म करने के लिए कहा था परिजनों के मुताबिक, बउआ घर पर था। उसने अपनी मां से पानी गर्म करने के लिए कहा था। मां कुछ समझ पातीं, इससे पहले ही वह अचानक जलते चूल्हे में गिर पड़ा। उसके हाथ-पैर झुलस गए। मां ने तुरंत आग बुझाई और बड़े बेटे प्रदीप को घटना की जानकारी दी। जलन से परेशान होकर नाले में कूदा परिजन कुछ समझ पाते, उससे पहले ही आग की तेज जलन से परेशान बउआ घर से भाग निकला और पास में रामकुंड के नाले में कूद गया। रविवार शाम करीब चार बजे घटना की सूचना मिलने पर डायल 112 पुलिस और परिवार के लोग मौके पर पहुंचे। पुलिस ने युवक को नाले से बाहर निकाला और महोबा जिला अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में भर्ती कराया। हालत गंभीर होने पर हायर सेंटर रेफर डॉक्टरों के मुताबिक, बउआ करीब 40 प्रतिशत तक झुलस गया है। जिला अस्पताल में प्राथमिक उपचार के बाद उसकी गंभीर हालत को देखते हुए उसे हायर सेंटर रेफर कर दिया गया। हादसे के बाद परिवार में कोहराम मचा हुआ है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User