रामपुर में लेखपालों का आंदोलन:वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की

Oct 08, 2026 - 19:39
0
रामपुर में लेखपालों का आंदोलन:वेतन विसंगति दूर करने, पदोन्नति और भत्तों में बढ़ोतरी की मांग की
रामपुर में लेखपालों ने विभिन्न मांगों को लेकर आंदोलन का दूसरा चरण शुरू कर दिया है। उत्तर प्रदेश लेखपाल संघ ने आंदोलन का ऐलान किया है। लंबित मांगों को लेकर चरणबद्ध आंदोलन शुरू किया गया है। लेखपाल संघ के प्रतिनिधिमंडल ने एडीएम ललित कुमार से मुलाकात की और वेतन विसंगति दूर कर 2800 ग्रेड-पे देने की मांग की। इसके अलावा, अंतरमंडलीय तबादला, पदोन्नति और भत्तों में बढ़ोतरी की भी मांग उठाई गई। ग्राम सचिवालयों में सुविधाएं बढ़ाने की मांग की गई है। 8 अक्टूबर से आय, जाति और निवास प्रमाण पत्रों का कार्य प्रभावित होगा। 10 अक्टूबर को काली पट्टी बांधकर विरोध प्रदर्शन किया जाएगा। 14 अक्टूबर को बाइक रैली निकाली जाएगी और 17 अक्टूबर से संपूर्ण कार्य बहिष्कार की चेतावनी दी गई है। 17 से 23 अक्टूबर तक तहसील मुख्यालयों पर धरना-प्रदर्शन होगा। 24 अक्टूबर से जिला मुख्यालय पर अनिश्चितकालीन हड़ताल का ऐलान किया गया है। आंदोलन से राजस्व विभाग के कई कार्य प्रभावित होने की आशंका है, जिससे आम जनता को प्रमाण पत्र और राजस्व संबंधी कार्यों में परेशानी हो सकती है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User