बसेड़ा में कबड्डी स्वर्ण पदक विजेता का स्वागत:एशियन गेम्स में भारत को स्वर्ण दिलाकर लौटे अर्जुन देशवाल, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन

Sep 30, 2026 - 15:01
0
बसेड़ा में कबड्डी स्वर्ण पदक विजेता का स्वागत:एशियन गेम्स में भारत को स्वर्ण दिलाकर लौटे अर्जुन देशवाल, ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से हुआ अभिनंदन
मुजफ्फरनगर: एशियन गेम्स में भारतीय कबड्डी टीम को स्वर्ण पदक दिलाकर पैतृक गांव बसेड़ा पहुंचे स्टार खिलाड़ी अर्जुन देशवाल का ग्रामीणों ने स्वागत किया। गांव बसेड़ा निवासी चरण सिंह देशवाल के पुत्र अर्जुन का छपार टोल प्लाजा पर ढोल-नगाड़ों और फूल-मालाओं से अभिनंदन किया गया। ईरान के खिलाफ खेले गए रोमांचक फाइनल मुकाबले में अर्जुन ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 10 रेड प्वाइंट्स हासिल कर भारत की जीत में अहम भूमिका निभाई थी। छपार से शुरू हुआ स्वागत का सिलसिला बरला, तेजलहेड़ा और भैंसरहेड़ी होते हुए बसेड़ा तक भव्य जुलूस के रूप में पहुंचा। अर्जुन ने कहा, "देश के लिए दोबारा गोल्ड जीतना बेहद गर्व का पल है।" इस दौरान ग्राम प्रधान पवन देशवाल, रमन देशवाल, सुबोध प्रधान और बिट्टू बसेड़ा समेत बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User