कच्ची दीवार गिरने से घायल बुजुर्ग की मौत:4 दिन पहले हुआ था हादसा, इलाज के बाद घर लौटे तो देर रात गई जान

Sep 30, 2026 - 15:01
0
कच्ची दीवार गिरने से घायल बुजुर्ग की मौत:4 दिन पहले हुआ था हादसा, इलाज के बाद घर लौटे तो देर रात गई जान
हरदोई में सांडी थाना क्षेत्र के ढोड़पुर गांव में चार दिन पहले भारी बारिश के दौरान कच्ची मिट्टी की दीवार गिरने से 65 साल के गजोधर घायल हो गए थे। इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। गांव के बाबूराम की कच्ची दीवार पड़ोसी गजोधर के छप्पर पर गिरी थी। गजोधर उस समय छप्पर के नीचे सो रहे थे और मलबे की चपेट में आ गए। उन्हें तुरंत सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले जाया गया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल भेजा गया। वहां सुधार न होने पर लखनऊ ट्रॉमा सेंटर रेफर किया गया। लखनऊ में इलाज के बाद परिजन गजोधर को मंगलवार को घर वापस ले आए थे। मंगलवार रात उनकी मौत हो गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच की और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मृतक के दो बेटे और एक बेटी हैं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User