बसपा नेता ने सुल्तानपुर में बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात:बोले- प्रशासन और बाढ़ विभाग की लापरवाही का नतीजा, स्थाई समाधान की मांग

Sep 29, 2026 - 16:36
0
बसपा नेता ने सुल्तानपुर में बाढ़ प्रभावितों से की मुलाकात:बोले- प्रशासन और बाढ़ विभाग की लापरवाही का नतीजा, स्थाई समाधान की मांग
बलिया में बसपा नेता सुरेंद्र निषाद मंगलवार को बलिया के कटान प्रभावित क्षेत्र सुल्तानपुर पहुंचे। उन्होंने बाढ़ पीड़ितों से मुलाकात कर उनकी समस्याएं जानीं और क्षेत्र में चल रहे बचाव कार्य का जायजा लिया। सुरेंद्र निषाद ने प्रशासन और बाढ़ विभाग के कामकाज पर सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि सुल्तानपुर में निषाद समाज के आराध्य देव कोयलावीर बाबा का स्थान कटान की चपेट में आकर बह गया। इससे क्षेत्र के लोगों में दुख है। उन्होंने आरोप लगाया कि कोयलावीर बाबा स्थल को बचाने के लिए पिछले छह महीने से जिला प्रशासन से अपील की जा रही थी। निषाद के मुताबिक, बड़े अधिकारियों के क्षेत्र से लौटने के 10-12 घंटे बाद ही यह स्थान कटान की चपेट में आकर गिर गया। उन्होंने क्षेत्रीय विधायक की ओर से करोड़ों रुपये के बाढ़ बचाव कार्य कराए जाने के दावों पर भी सवाल उठाए। उनका कहना था कि क्षेत्र के लोगों को न तो काम दिखाई दिया और न ही उन्हें राहत मिल सकी। सुरेंद्र निषाद ने कहा कि यदि बाढ़ बचाव के काम ईमानदारी से किए गए होते तो सुल्तानपुर के लोगों को इस स्थिति का सामना नहीं करना पड़ता। उन्होंने सरकार से मांग की कि बाढ़ की समस्या का स्थायी समाधान निकालने के लिए प्रभावी कदम उठाए जाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User