महंत दिग्विजयनाथ व अवेद्यनाथ को श्रद्धांजलि दी:कर्नल शाही ने संतों के जीवन को बताया राष्ट्रसमर्पण की प्रेरणा
पीपीगंज के भरोहिया स्थित गुरु गोरखनाथ विद्यापीठ में युगपुरुष ब्रह्मलीन महंत दिग्विजयनाथ और राष्ट्रसंत ब्रह्मलीन महंत अवेद्यनाथ की पुण्यतिथि के अवसर पर मंगलवार को श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। मुख्य अतिथि कर्नल वी.पी. शाही ने दीप प्रज्वलित और माल्यार्पण कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रद्धांजलि सभा को संबोधित करते हुए कर्नल शाही ने कहा कि दोनों संतों का जीवन त्याग, तपस्या, सेवा और राष्ट्रसमर्पण की प्रेरणादायी गाथा है। उन्होंने गोरखपीठ की आध्यात्मिक परंपरा को शिक्षा और सामाजिक जागरण से जोड़कर राष्ट्र निर्माण का मार्ग प्रशस्त किया। मुख्य अतिथि ने विद्यार्थियों से अपील की कि वे महंत द्वय से प्रेरणा लेकर अनुशासन, कर्तव्यनिष्ठा और राष्ट्रहित को अपने जीवन का आधार बनाएं। कार्यक्रम के अंत में विद्यालय के प्रधानाचार्य मनीष कुमार दूबे ने सभी अतिथियों का आभार व्यक्त किया। इस अवसर पर मुख्य अतिथि का पुष्पगुच्छ से स्वागत करने वाली छात्रा दिव्यानी सिंह के साथ ही विद्यालय के शिक्षक, कर्मचारी और बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं उपस्थित रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)