बस्ती में 1150 बेटियों के हाथ पीले करेगी सरकार:एक शादी पर खर्च होंगे एक लाख रुपये, 2 हजार से ज्यादा आवेदन

Oct 05, 2026 - 11:07
0
बस्ती में 1150 बेटियों के हाथ पीले करेगी सरकार:एक शादी पर खर्च होंगे एक लाख रुपये, 2 हजार से ज्यादा आवेदन
बस्ती में गरीब बेटियों की शादी के लिए सरकार ने 1150 सामूहिक विवाह का लक्ष्य रखा है। इन शादियों पर करीब 9.5 करोड़ रुपये खर्च होंगे। योजना के तहत शादी के बाद 64 हजार रुपये सीधे बेटी के पिता के खाते में भेजे जाएंगे। 21 हजार रुपये का सामान भी मिलेगा और आयोजन पर 15 हजार रुपये खर्च होंगे। इस तरह सरकार एक शादी पर कुल एक लाख रुपये देगी। समाज कल्याण विभाग ने सामूहिक विवाह की तैयारियां शुरू कर दी हैं, टेंडर भी निकल गया है। इस बार बिछिया और पायल की जगह तय रकम के साथ सामान दिया जाएगा। योजना के लिए दो हजार से ज्यादा आवेदन आए हैं। प्रशासन नवंबर में तारीखें तय पहले चरण में 1150 शादियों का लक्ष्य है, जिससे कई आवेदक छूट जाएंगे। पात्रों का चयन 'पहले आओ, पहले पाओ' के आधार पर हुआ है। 920 शादियों के लिए 9 करोड़ 20 लाख रुपये का बजट मिल गया है। बाकी बजट अभी नहीं आया है। प्रशासन नवंबर में तारीखें तय कर सकता है, जिला समाज कल्याण अधिकारी लालजी यादव ने बताया कि जल्द ही तारीख तय होगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User