बस्ती में इलाज कराने निकली महिला को ट्रक ने कुचला:बाइक की डिग्गी में मारी टक्कर, सड़क पर गिरी; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया

Oct 01, 2026 - 14:39
0
बस्ती में इलाज कराने निकली महिला को ट्रक ने कुचला:बाइक की डिग्गी में मारी टक्कर, सड़क पर गिरी; सिर के ऊपर से गुजरा पहिया
बस्ती-डुमरियागंज मार्ग पर गुरुवार सुबह करीब 11 बजे सड़क हादसे में महिला की मौत हो गई। बाइक से बेटे के साथ बस्ती इलाज कराने जा रही थी। बाइक से गिरने के बाद महिला ट्रक के पहिए की चपेट में आ गई और मौके पर ही मौत हो गई। बाइक चला रहा बेटा हादसे में बाल-बाल बच गया। हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। सूचना पर सोनहा थाना प्रभारी महेश सिंह पुलिस टीम के साथ पहुंचे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए बस्ती भेज दिया। ट्रक और उसके चालक को पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। सिद्धार्थनगर के इटवा थाना क्षेत्र के पकड़ी नंदलाल गांव निवासी धर्मेंद्र कुमार प्रजापति अपनी मां को बाइक से बस्ती ले जा रहे थे। उकड़ा हनुमान मंदिर के पास बस्ती की तरफ से आ रहे ट्रक ने बाइक की डिग्गी में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही पीछे बैठी महिला सड़क पर गिर गईं। इसी दौरान ट्रक का पहिया उनके सिर के ऊपर से गुजर गया। मौके पर पहुंची पुलिस, ट्रक-चालक हिरासत में हादसे की सूचना मिलते ही सोनहा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। हादसे के बाद ट्रक को रोक लिया गया और चालक को भी पुलिस ने हिरासत में ले लिया। पुलिस मामले की आगे की कार्रवाई कर रही है। पति कानपुर में मजदूरी कर चलाते हैं परिवार महिला के पति ओमप्रकाश कानपुर में मजदूरी करते हैं। परिवार में दो बेटे धर्मेंद्र और जितेंद्र तथा एक बेटी है। धर्मेंद्र अपनी मां को इलाज के लिए बस्ती लेकर जा रहे थे, लेकिन अस्पताल पहुंचने से पहले ही हादसे में उनकी मां की मौत हो गई। परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हादसे की खबर मिलते ही परिजन घटनास्थल पर पहुंचे। मां की मौत से बेटे और परिवार के अन्य लोगों का रो-रोकर बुरा हाल था। जिस मां को बेटा इलाज की उम्मीद लेकर बाइक से बस्ती ले जा रहा था, रास्ते में ही उसकी मौत हो गई।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User