बस्ती में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग:'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च में लगे 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे

Oct 05, 2026 - 16:20
0
बस्ती में मुख्य चुनाव आयुक्त को बर्खास्त करने की मांग:'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च में लगे 'वोट चोर, गद्दी छोड़' के नारे
बस्ती में सोमवार को कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने 'वोट बचाओ, देश बचाओ' मार्च निकाला। यह मार्च दोपहर करीब 1 बजे पार्टी कार्यालय से शुरू होकर बीडीए परिसर स्थित महात्मा गांधी की प्रतिमा तक पहुंचा। यहां संविधान के अनुच्छेद 326 का पाठ और राष्ट्रगान के बाद कार्यक्रम खत्म हुआ। मार्च के दौरान कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने चुनाव आयोग और सरकार के खिलाफ नारेबाजी की। उन्होंने मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार को बर्खास्त करने की मांग उठाई और 'वोट चोर, गद्दी छोड़' जैसे नारे लगाए। कांग्रेस नेता विश्वनाथ चौधरी ने कहा कि संविधान विरोधी ताकतें लोकतंत्र को कमजोर कर रही हैं। पूर्व जिलाध्यक्ष ज्ञानेंद्र पांडेय 'ज्ञानू' ने आरोप लगाया कि संवैधानिक संस्थाएं सत्ता के दबाव में काम कर रही हैं। वरिष्ठ नेता देवेंद्र कुमार श्रीवास्तव ने कहा कि कांग्रेस संविधान और लोकतंत्र की अनदेखी बर्दाश्त नहीं करेगी। जिला उपाध्यक्ष संदीप श्रीवास्तव, डॉ. आलोक रंजन और डॉ. वाहिद अली ने भी संविधान की रक्षा के लिए संघर्ष जारी रखने की बात कही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User