सोनभद्र में पत्नी की हत्या का आरोपी पति गिरफ्तार:वारदात में इस्तेमाल चाकू भी बरामद, न्यायालय भेजा गया
सोनभद्र।अनपरा थाना के डिबुलगंज धरीकार बस्ती में पत्नी पर चाकू से हमला करने के मामले में पुलिस ने आरोपी पति को गिरफ्तार कर लिया। उपचार के दौरान पत्नी की मौत के बाद पुलिस ने मुकदमे में हत्या से संबंधित धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी की थी। सोमवार को पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर उसकी निशानदेही पर वारदात में इस्तेमाल किया गया चाकू बरामद कर लिया। पूछताछ और अन्य वैधानिक कार्रवाई के बाद आरोपी को न्यायालय भेज दिया गया। पुलिस के अनुसार डिबुलगंज धरीकार बस्ती निवासी अच्छे लाल ने चार अक्तूबर को अनपरा थाने में तहरीर दी थी। आरोप लगाया कि उनकी 23 वर्षीय बेटी नैना कुमारी की शादी डिबुलगंज धरीकार बस्ती निवासी राजरूप (25 वर्ष)से हुई थी। दो अक्तूबर को राजरूप शराब के नशे में घर पहुंचा और पत्नी से गाली-गलौज करने लगा। विवाद बढ़ने पर उसने मारपीट करते हुए किसी नुकीली वस्तु से नैना के हाथ और पेट पर वार कर दिया। गंभीर रूप से घायल नैना को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया था। घटना की तहरीर के आधार पर पुलिस ने राजरूप के खिलाफ बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया था। इलाज के दौरान नैना की मौत हो गई। इसके बाद पुलिस ने मामले में धारा 105 बीएनएस की बढ़ोतरी कर आरोपी की गिरफ्तारी के लिए कार्रवाई तेज कर दी। सोमवार को पुलिस टीम ने आरोपी राजरूप पुत्र शर्मा धरिकार, निवासी धरिकार बस्ती डिबुलगंज को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस के मुताबिक उसकी उम्र करीब है। आरोपी की निशानदेही पर आलाकत्ल चाकू भी बरामद किया गया। गिरफ्तार करने वाली टीम में उपनिरीक्षक मनोज कुमार सिंह, कांस्टेबल शशिभूषण और कांस्टेबल रमेश गोड़ शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)