बस्ती में प्रजापति समाज की बैठक:राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक भागीदारी पर की चर्चा

Oct 13, 2026 - 23:09
0
बस्ती में प्रजापति समाज की बैठक:राज्य महिला आयोग की सदस्य ने सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक भागीदारी पर की चर्चा
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य अंजू प्रजापति ने बस्ती प्रवास के दौरान सर्किट हाउस में स्वजातीय बंधुओं से भेंट की और उनका कुशलक्षेम जाना। इस अवसर पर प्रजापति ने समाज की सामाजिक, शैक्षिक एवं राजनीतिक भागीदारी को सशक्त बनाने तथा जनहित से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की। बैठक में समाज की एकजुटता, शिक्षा के प्रसार, युवाओं की भागीदारी एवं सामाजिक जागरूकता बढ़ाने के साथ जनहित से जुड़े विभिन्न मुद्दों पर विचार-विमर्श किया गया। अंजू प्रजापति ने समाज के सर्वांगीण विकास के लिए आपसी सहयोग, समन्वय और सामूहिक सहभागिता को आवश्यक बताया। इस दौरान राजेंद्र प्रजापति प्रधान, संजय प्रजापति (प्रवक्ता/अध्यापक), राम मिलन प्रजापति (अध्यापक), रामरमन जी, शिखर सिंह, प्रिंस प्रजापति, इंद्रजीत प्रजापति, श्यामबिहारी प्रजापति (बीडीसी), विकास प्रजापति प्रधान एवं दिनेश प्रजापति सहित अनेक सम्मानित बंधु उपस्थित रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User