किसान पथ पुल का 2 मीटर प्लास्टर गिरा:दरोगाखेड़ा के पास रात में सड़क पर भरभराया, हादसा टला; ढाई साल पहले खुला था

Oct 13, 2026 - 23:09
0
किसान पथ पुल का 2 मीटर प्लास्टर गिरा:दरोगाखेड़ा के पास रात में सड़क पर भरभराया, हादसा टला; ढाई साल पहले खुला था
लखनऊ के सरोजनीनगर में कानपुर रोड पर दरोगाखेड़ा के पास किसान पथ (रिंग रोड) पुल का करीब दो मीटर लंबा प्लास्टर मंगलवार रात अचानक गिर गया। घटना रात करीब 9:15 बजे हुई। गनीमत रही कि प्लास्टर की चपेट में कोई राहगीर या वाहन नहीं आया। इस पुल को ढाई साल पहले खोला गया था। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, यह हिस्सा कानपुर से लखनऊ की ओर जाने वाली सड़क पर गिरा। लोगों ने बाकी हिस्से की मरम्मत की मांग की इस घटना से पुल के निर्माण की गुणवत्ता और रखरखाव पर सवाल उठ गए हैं। लोगों का कहना है कि अगर उस समय सड़क से कोई वाहन या पैदल यात्री निकल रहा होता, तो गंभीर हादसा हो सकता था। किसान पथ पुल को करीब दो साल पहले 12 मार्च 2024 को लोगों के आने-जाने के लिए खोला गया था। इतने कम समय में प्लास्टर का गिरना निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल खड़े करता है। स्थानीय लोगों ने विभाग से पुल की जांच और बाकी हिस्सों की मरम्मत कराने की मांग की है, ताकि भविष्य में ऐसे किसी हादसे को रोका जा सके।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User