गोरखपुर में सैनिक बंधु बैठक:आश्रितों से जुड़ी समस्याओं और लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई

Oct 06, 2026 - 19:34
0
गोरखपुर में सैनिक बंधु बैठक:आश्रितों से जुड़ी समस्याओं और लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई
गोरखपुर में मंगलवार को जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास कार्यालय के सभाकक्ष में अपर जिलाधिकारी (नगर) गजेंद्र कुमार की अध्यक्षता में सैनिक बंधु बैठक आयोजित हुई। बैठक में पूर्व सैनिकों एवं उनके आश्रितों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं और लंबित प्रकरणों पर चर्चा की गई। अपर जिलाधिकारी ने समस्याओं को गंभीरता से सुनते हुए संबंधित अधिकारियों एवं विभागों को पत्र भेजकर उनके शीघ्र निस्तारण के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि पूर्व सैनिकों की समस्याओं का समाधान प्राथमिकता और संवेदनशीलता के साथ किया जाना चाहिए। बैठक का संचालन कर्नल अनिल कुमार सिंह (अवकाश प्राप्त), जिला सैनिक कल्याण एवं पुनर्वास अधिकारी ने किया। उन्होंने विभिन्न प्रकरणों की जानकारी देते हुए समाधान के लिए की जा रही कार्यवाही से अवगत कराया।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User