बुढ़ाना में 'वीर गाथा' कार्यक्रम:विद्यार्थियों ने वीरता पुरस्कार विजेताओं की गाथाओं पर कविता, लेख प्रस्तुत किए
मेपल्स एकेडमी में सोमवार को ‘वीर गाथा 6.0’ परियोजना के तहत विभिन्न रचनात्मक गतिविधियों का शानदार आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य विद्यार्थियों को देश के वीर सपूतों के साहस, शौर्य और त्याग से परिचित कराकर उनके भीतर देशभक्ति व राष्ट्रीय गौरव की भावना विकसित करना था। कार्यक्रम में कक्षा तीन से 12 तक के विद्यार्थियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतिभाग किया। विद्यार्थियों ने वीरता पुरस्कार विजेताओं की प्रेरणादायी गाथाओं को आधार बनाकर कविता लेखन, अनुच्छेद लेखन और चित्रकला के माध्यम से अपने विचार और भाव प्रस्तुत किए। बच्चों ने अपनी कला और लेखनी से देश के सच्चे नायकों को नमन किया। विद्यालय की प्रधानाचार्या डॉ. गरिमा वर्मा और उप-प्रधानाचार्य क्षितिज श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों के शानदार प्रयासों व उनकी रचनात्मक अभिव्यक्ति की जमकर सराहना करते हुए उनका उत्साहवर्धन किया।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)