मौसमी बीमारियों के साथ कुत्ता-सांप काटने के मरीज बढ़े:महराजगंज में डॉक्टर बोले- मौसम बदलने से बढ़ी संख्या, तुरंत इलाज कराएं

Oct 05, 2026 - 19:03
0
मौसमी बीमारियों के साथ कुत्ता-सांप काटने के मरीज बढ़े:महराजगंज में डॉक्टर बोले- मौसम बदलने से बढ़ी संख्या, तुरंत इलाज कराएं
महराजगंज जिला अस्पताल में मौसमी बीमारियों के मरीजों की संख्या बढ़ गई है। मौसम में लगातार बदलाव के कारण खांसी, जुकाम, बुखार और सिर दर्द जैसी शिकायतें लेकर बड़ी संख्या में लोग ओपीडी पहुंच रहे हैं। कुत्ता और सांप काटने के मामले भी बढ़े हैं। डॉक्टर अभिषेक त्रिपाठी ने बताया कि मौसम के उतार-चढ़ाव से मौसमी बीमारियों के मरीज बढ़े हैं। अस्पताल में कुत्ता और सांप काटने के मामले भी ज्यादा आ रहे हैं। ऐसे मरीजों को तुरंत इलाज और जरूरी जांच की सुविधा दी जा रही है। डॉक्टर ने लोगों से सावधानी बरतने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मौसम बदलने पर साफ-सफाई का ध्यान रखें और बीमारी के लक्षण दिखने पर लापरवाही न करें। कुत्ता या सांप काटने पर घरेलू इलाज के बजाय तुरंत अस्पताल जाकर डॉक्टर को दिखाएं।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User