बूढ़ी राप्ती का जलस्तर बढ़ा, खेतों में जलभराव:बलरामपुर डीएम ने फसल क्षति का सर्वे कराने के दिए निर्देश

Oct 03, 2026 - 17:55
0
बूढ़ी राप्ती का जलस्तर बढ़ा, खेतों में जलभराव:बलरामपुर डीएम ने फसल क्षति का सर्वे कराने के दिए निर्देश
बलरामपुर में बूढ़ी राप्ती नदी का जलस्तर बढ़ने से कृषि क्षेत्र में जलभराव और फसलों के प्रभावित होने की स्थिति का जायजा लेने डीएम डॉ. विपिन कुमार जैन शनिवार दोपहर 3:30 बजे पचपेड़वा ब्लॉक के कटैयाभारी गांव पहुंचे। उन्होंने खेतों में जाकर जलभराव और प्रभावित फसलों की स्थिति देखी। मौके पर मौजूद अधिकारियों को किसानों की फसल क्षति का शीघ्र और समुचित आकलन कराने के निर्देश दिए। डीएम ने ग्रामीणों से बातचीत कर गांव की स्थिति जानी। ग्रामीणों ने बताया कि आबादी क्षेत्र पूरी तरह सुरक्षित है और वहां जलभराव नहीं है। नदी के बढ़े जलस्तर का असर मुख्य रूप से कृषि क्षेत्रों और फसलों पर पड़ा है। एक भी प्रभावित किसान सर्वे से न छूटे डीएम ने प्रभावित खेतों का निरीक्षण करने के बाद संबंधित लेखपाल को स्थलीय सर्वे कर फसल क्षति का आकलन जल्द पूरा करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि सर्वे में किसी भी प्रभावित किसान की क्षति छूटनी नहीं चाहिए। आकलन पूरा होने के बाद नियमानुसार आवश्यक कार्रवाई सुनिश्चित की जाए। खेतों से पानी निकालने के निर्देश बूढ़ी राप्ती के पानी की निकासी की स्थिति की जानकारी लेते हुए डीएम ने अधिकारियों को कृषि क्षेत्र में जमा पानी की शीघ्र निकासी के लिए प्रभावी कार्रवाई करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि खेतों से पानी जल्द निकलने पर फसलों को होने वाला नुकसान कम किया जा सकेगा। डीएम ने राजस्व विभाग और अन्य संबंधित टीमों को क्षेत्र में लगातार निगरानी रखने और ग्रामीणों के संपर्क में रहने के निर्देश दिए। जलस्तर और प्रभावित क्षेत्रों की स्थिति पर नजर रखने तथा जरूरत पड़ने पर तत्काल आवश्यक कदम उठाने को कहा। निरीक्षण के दौरान एसडीएम तुलसीपुर हेमंत गुप्ता समेत राजस्व विभाग और अन्य संबंधित अधिकारी-कर्मचारी मौजूद रहे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User