झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत:मुंह से झाग निकला, हालत बिगड़ने लगी; क्लीनिक बंदकर भागा आरोपी

Oct 03, 2026 - 17:55
0
झोलाछाप के इंजेक्शन लगाने के बाद महिला की मौत:मुंह से झाग निकला, हालत बिगड़ने लगी; क्लीनिक बंदकर भागा आरोपी
कानपुर देहात में शुक्रवार रात करीब 9 बजे सिकंदरा थाना क्षेत्र में एक महिला की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। शनिवार दोपहर करीब 1 बजे पोस्टमार्टम के बाद शव गांव पहुंचा। परिजनों ने झोलाछाप पर इलाज में लापरवाही का आरोप लगाया है। शिकायत के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। तेज बुखार में घर बुलाया था डॉक्टर मामला डैडी डेरा मजरा महमूदपुर बुजुर्ग गांव का है। सुरैया सिंह की पत्नी मृचमेली देवी को तेज बुखार था। इसके बाद गांव के पास क्लीनिक चलाने वाले डॉक्टर अवधेश कुमार सविता को इलाज के लिए बुलाया गया। पांच इंजेक्शन लगाने के बाद बिगड़ी हालत परिजनों का आरोप है कि डॉक्टर ने महिला की जांच करने के बाद दवाएं दीं। इसके बाद लगातार पांच इंजेक्शन लगाए। आरोप है कि इंजेक्शन लगने के करीब 10 मिनट बाद महिला के मुंह से लार और झाग निकलने लगा। उसकी हालत तेजी से बिगड़ गई। निजी अस्पताल से जिला अस्पताल ले जाते समय मौत महिला की हालत गंभीर होने पर परिजन उसे मुंगीशापुर के निजी अस्पताल ले गए। वहां से जवाब मिलने के बाद परिजन उसे जिला अस्पताल लेकर जा रहे थे। रास्ते में ही चमेली देवी की मौत हो गई। परिजनों ने डॉक्टर पर मौके से जाने का लगाया आरोप परिजनों का आरोप है कि महिला की हालत बिगड़ने के बाद डॉक्टर मौके से चला गया और अपनी क्लीनिक बंद कर दी। घटना की सूचना डायल-112 के जरिए पुलिस को दी गई। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव कब्जे में लिया। पंचनामा भरकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। शिकायत के बाद जांच शुरू परिजनों ने डॉक्टर के खिलाफ लिखित शिकायत देकर एफआईआर दर्ज करने और कार्रवाई की मांग की है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मौत की वास्तविक वजह स्पष्ट होगी। रिपोर्ट और जांच में सामने आए तथ्यों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User