हर टारगेट के बाद मोबाइल नंबर बदल लेती थी श्रद्धा:लखनऊ में सबसे बड़े डांडिया फेस्टिवल में थी VVIP गेस्ट, पश्चिम यूपी में छिपकर काट रही फरारी

Oct 14, 2026 - 14:51
0
हर टारगेट के बाद मोबाइल नंबर बदल लेती थी श्रद्धा:लखनऊ में सबसे बड़े डांडिया फेस्टिवल में थी VVIP गेस्ट, पश्चिम यूपी में छिपकर काट रही फरारी
लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड की फरार आरोपी श्रद्धा दुबे 16 अक्टूबर से शुरू होने वाले लखनऊ के सबसे बड़े डांडिया फेस्ट में वीवीआईपी गेस्ट बनाई गई थी। इसके अलावा अगस्त में एक एनजीओ द्वारा आयोजित किए गए कार्यक्रम में नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया था। वहीं जांच के दौरान ये भी पता चला कि श्रद्धा अपना ब्लैकमेलिंग का टारगेट पूरा करने के बाद मोबाइल नंबर बदल लेती थी। अब तक चार नंबर बदल चुकी थी। वहीं मामले में पुलिस ने आरोपियों की तलाश तेज कर दी है। पश्चिम यूपी में आरोपियों के छिपे होने की जानकारी के बाद डेरा जमाकर बैठी है। मंगलवार को श्रद्धा दुबे, बहन रश्मि दुबे और ड्राइवर तनवीर अली उर्फ दानिश पर भी 25-25 हजार का इनाम रखा गया है। श्रद्धा दुबे की 3 तस्वीरें देखिए… ब्लैकमेलिंग का टारगेट पूरा होने के बाद बदल लेती मोबाइल नंबर श्रद्धा दुबे शहर के रईसजादों को अपना टारगेट बनाती थी। पहले दोस्ती करती फिर करीबियां बढ़ाती और फिर फ्लैट पर बुलाकर लग्जरी लाइफ दिखाती। झांसे में आने के बाद चोरी का इल्जाम लगाकर फर्जी मुकदमें में फंसाने की धमकी देती। घबराए हुए शख्स से लाखों रुपए वसूलती। इसके बाद जब लगता कि अब कुछ नहीं दे पाएगा तो मोबाइल नंबर बदलकर दूरियां बढ़ा लेती। जांच के दौरान सामने आया कि अब तक चार मोबाइल नंबर बदल चुकी थी। हालांकि शहर के कई नामचीन लोगों के हमेशा संपर्क में रहती। शहर के सबसे बड़े डांडिया में बनाई गई वीवीआईपी गेस्ट श्रद्धा दुबे 16 से 18 अक्टूबर अवध शिल्पग्राम में होने वाले शहर के सबसे बड़े डांडिया महोत्सव में वीवीआईपी गेस्ट बनाई थी। जिसमें शहर के कई बड़े नामचीन लोग शामिल होते हैं। कार्यक्रम से पहले हुए हत्याकांड के बाद से श्रद्धा फरार हो गई। इन आयोजनों में भी शामिल होकर श्रद्धा अपने नए टारगेट सेट करती थी। ब्लैकमेलिंग के रुपए वसूलने के बाद नंबर बदल लेती श्रद्धा शहर के रईसजादों को फंसाने के बाद उन्हें फर्जी मुकदमों में फंसाने की धमकी देती। हर व्यक्ति फ्लैट पर बुलाकर लग्जरी लाइफ दिखाती। करीब आने के बाद चोरी का आरोप लगाती। इसके बाद अलग-अलग तरीके से रुपए वसूलती। जब पीड़ित रुपए देने में असमर्थ हो जाता तो दूरी बनाकर मोबाइल नंबर बदल लेती। कई आयोजनों में नारी शक्ति सम्मान से नवाजी गई शहर में होने वाले कई बड़े कार्यक्रमों में नारी शक्ति सम्मान से नवाजा गया था। 13 अगस्त को हुए हर उम्मीद फाउंडेशन ने नारी शक्ति व युवा सम्मान से सम्मानित किया था। श्रद्धा सोशल वर्कर और फैशन इंफ्लूएशर के तौर पर शामिल हुई थी। इसके अलावा भी शहर में होने वाले लखनऊ विश्वविद्यालय के कार्यक्रम में शामिल हुई थी। जहां सम्मानित किया गया था। पश्चिम यूपी में छिपे होने की संभावना पुलिस सूत्रों की मानें तो श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल पश्चिम यूपी में डेरा जमाकर बैठे हैं। जिनकी तलाश में पुलिस टीम लगी है। पुलिस का दावा है जल्द आरोपियों को पकड़ लिया जाएगा। गिरफ्तारी के लिए 25-25 हजार का इनाम भी घोषित किया गया है। पढ़िए क्या था पूरा मामला ? 9 अक्टूबर को लखनऊ के हजरतगंज स्थित अवध ग्रीन अपार्टमेंट की चौथी मंजिल से गिरकर कारोबारी शिवा शर्मा की मौत हो गई थी। शिवा पिछले 4 महीने से श्रद्धा के साथ लिव-इन रिलेशनशिप में रह रहा था। घटना के बाद उसकी बॉडी पर सिर्फ अंडरवियर था। चेहरे पर लिपस्टिक लगी हुई थी। शरीर पर कई जगह सिगरेट से जलाने के निशान भी मिले थे। शिवा की मां रंजना शर्मा ने उसकी मौत के मामले में श्रद्धा दुबे, उसकी बहन रश्मि, ड्राइवर आदिल समेत 5 लोगों के खिलाफ हत्या का मुकदमा दर्ज कराया है। आरोप है कि श्रद्धा ने ही शिवा को चौथी मंजिल से धक्का दिया था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। ……….. ये खबर भी पढ़ें… शिवा की मौत से पहले श्रद्धा ने दी थी बद्दुआ:5 दिन बाद भी आरोपी फरार, चैट में लिखा- ‘सच में कुछ बुरा ही होगा तुम्हारे साथ’ लखनऊ में शिवा शर्मा हत्याकांड के 5 दिन बाद भी आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर हैं। परिजनों का आरोप है कि रसूख के चलते श्रद्धा, उसकी बहन रश्मि और ड्राइवर की गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। शिवा की मां रंजना ने कहा कि उन्हें सबसे पहले आरोपियों की गिरफ्तारी चाहिए। इसके बिना उन्हें कुछ भी मंजूर नहीं है। वह पुलिस के लगातार संपर्क में हैं और जांच में सहयोग कर रही हैं। परिजनों ने पुलिस पर भरोसा जताया है, लेकिन श्रद्धा के बड़े अधिकारियों, नेताओं और क्रिकेटरों से कथित संबंधों के चलते उन्हें न्याय मिलने की चिंता भी सता रही है। पढ़िए पूरी खबर… मामले से जुड़ी ये खबरें भी पढ़िए- कारोबारी की हत्या में आरोपी श्रद्धा दुबे का पति से तलाक, एक बेटा भी है मां बोली- मॉडल गर्लफ्रेंड पीटती थी, उसके नेताओं से संपर्क गर्लफ्रेंड के फ्लैट से गिरकर कारोबारी की मौत, मां बोली- लड़की ने पीटकर फेंका

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User