बुजुर्ग को 20 मीटर घसीटते ले गई कार, मौत:VIP रोड पर हुआ हादसा, राहगीरों के पीछा करने पर ड्राइवर कार छोड़कर भागा

Oct 17, 2026 - 12:04
0
बुजुर्ग को 20 मीटर घसीटते ले गई कार, मौत:VIP रोड पर हुआ हादसा, राहगीरों के पीछा करने पर ड्राइवर कार छोड़कर भागा
वीआईपी रोड पर तेज रफ्तार लग्जरी कार ने बुजुर्ग को टक्कर मार दी। टक्कर के बाद कार सवार भागने की फिराक में बुजुर्ग को 20 मीटर तक घसीटता ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। राहगीरों के शोर मचाकर पीछा करने पर ड्राइवर मौके से कार छोड़कर भाग निकला। घटना का वीडियो बनाकर इलाकाई लोगों ने सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। वायरल वीडियो के आधार पर पुलिस कार मालिक व ड्राइवर की तलाश कर रही है। सड़क पार करने के दौरान हुआ एक्सीडेंट ग्वालटोली मकबरा निवासी 65 वर्षीय युनूस शुक्रवार को वीआईपी रोड पर मकबरा ट्रांसफर वाली गली के पास सड़क पार कर रहे थे, तभी रेव थ्री चौराहे की ओर से ग्रीनपार्क की ओर से जा रही तेज रफ्तार ब्रेजा कार ने उनको टक्कर मार दी। टक्कर के बाद ड्राइवर उनको करीब 20 मीटर दूर तक घसीटता ले गया, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। इलाकाई लोगों ने पुलिस और परिजनों को घटना की जानकारी दी। ग्वालटोली थाना प्रभारी रवि कुमार ने बताया कि जिस कार से हादसा हुआ वो जाजमऊ निवासी एक महिला के नाम पर रजिस्टर्ड है। उन्होंने बताया कि कार मालिक को पूछताछ के लिए बुलाया गया है। घटना के समय कार कौन चला रहा था, इसकी जानकारी की जा रही है। मृतक के भाई मो. रहीश ने पोस्टमार्टम कराने से इनकार कर दिया है। परिजनों की तहरीर के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User