बुजुर्ग ने जंगल में जहरीला पदार्थ खाया:बरेली में 70 साल के लीलाधर की इलाज के दौरान गई जान, पुलिस कर रही जांच

Oct 04, 2026 - 17:13
0
बुजुर्ग ने जंगल में जहरीला पदार्थ खाया:बरेली में 70 साल के लीलाधर की इलाज के दौरान गई जान, पुलिस कर रही जांच
बरेली के कैंट थाना क्षेत्र में एक बुजुर्ग ने जंगल में जहरीला पदार्थ खा लिया। गंभीर हालत में उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां रविवार को इलाज के दौरान उनकी मौत हो गई। मोहनपुर ठिरिया के रहने वाले 70 साल के लीलाधर शनिवार को घर से निकले थे। कुछ देर बाद गांव के एक व्यक्ति ने परिजनों को बताया कि लीलाधर श्मशान भूमि के पास बाग में बेहोशी की हालत में पड़े हैं। परिवार के लोग मौके पर पहुंचे और उन्हें तुरंत जिला अस्पताल ले गए। मृतक के भाई मेवाराम ने बताया कि लीलाधर पिछले करीब छह महीने से डिप्रेशन में थे। गले में छाले होने के कारण भी वह काफी परेशान रहते थे। परिजनों के मुताबिक, उन्होंने पहले भी आत्महत्या की कोशिश की थी, लेकिन परिवार वालों ने उन्हें बचा लिया था। लीलाधर की पत्नी नत्थो देवी और पांच बच्चे हैं। सूचना मिलने पर पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User