जालौन में पुलिस के सामने पेट्रोल पंप से CCTV चोरी:बाइक सवार बदमाशों ने डायल-112 टीम के सामने 4 कैमरे उखाड़े, DVR में कैद हुई वारदात

Oct 04, 2026 - 17:13
0
जालौन में पुलिस के सामने पेट्रोल पंप से CCTV चोरी:बाइक सवार बदमाशों ने डायल-112 टीम के सामने 4 कैमरे उखाड़े, DVR में कैद हुई वारदात
जालौन के नदीगांव थाना क्षेत्र के कस्बा स्थित भारत पेट्रोल पंप पर बेखौफ चोरों ने पुलिस की मौजूदगी में चोरी की वारदात को अंजाम देकर कानून-व्यवस्था पर सवाल खड़े कर दिए। बाइक सवार बदमाश पेट्रोल पंप पर पहुंचे और वहां डायल-112 की पीआरबी पुलिसकर्मियों के सामने ही बातचीत करते रहे। इसके बाद मौका पाकर पेट्रोल पंप पर लगे चार CCTV कैमरे उखाड़कर फरार हो गए। चोरी किए गए कैमरों की रिकॉर्डिंग के DVR में पूरी वारदात कैद हो गई है। जानकारी के अनुसार, भारत पेट्रोल पंप पर डायल-112 की पीआरबी पुलिस मौजूद थी। इसी दौरान बाइक सवार बदमाश वहां पहुंचे और कुछ देर तक पुलिसकर्मियों के सामने ही बातचीत करते रहे। इसके बाद बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर लगे करीब 20 हजार रुपये कीमत के चार CCTV कैमरों को उखाड़ लिया और बाइक से फरार हो गए। घटना के बाद जब पेट्रोल पंप संचालक को कैमरे चोरी होने की जानकारी हुई तो हड़कंप मच गया। खास बात यह है कि बदमाश जिन CCTV कैमरों को चोरी कर ले गए, उन्हीं कैमरों की DVR रिकॉर्डिंग में उनकी गतिविधियां कैद हो गईं। इससे पुलिस को आरोपियों की पहचान करने में मदद मिलने की उम्मीद है। पेट्रोल पंप संचालक विनीत सिंह ने मामले की तहरीर पुलिस को दी। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और उनकी तलाश में जुटी है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User