बुलडोजर के डर से दुकानदार खुद तोड़ रहे दुकानें:10-15 दुकानों के 5 फीट हिस्से हटाए जा रहे, लगेगा पृथ्वीराज चौहान का प्रतिमा
संभल में चंदौसी चौराहे के चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से चल रहा है। यहां पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित की जानी है। इसके लिए चौराहे से पुल तक करीब 10 से 15 दुकानों के हिस्से प्रभावित हो रहे हैं। बुलडोजर से पूरी दुकान टूटने के डर से दुकानदार खुद ही अपने हिस्से तोड़ रहे हैं। 5 फीट हिस्से में से 3 फीट तक तोड़ा बुधवार सुबह 8 बजे से शाम 5 बजे तक दुकानदारों ने दुकानों का करीब 3 फीट हिस्सा तोड़ दिया। प्रभावित दुकानों में करीब 5 फीट हिस्सा हटाया जाना है। दुकानदारों का कहना है कि खुद हिस्सा हटाने से पूरी दुकान को नुकसान से बचाया जा सकेगा। पेट्रोल पंप मालिक ने खुद तोड़ी बाउंड्री संभल नगर पालिका क्षेत्र के वार्ड नंबर 4 शहजादी सराय स्थित चंदौसी चौराहे पर पेट्रोल पंप मालिक विनीत गर्ग ने खुद अपनी बाउंड्री वॉल तोड़ी। इसके बाद करीब 5 फीट पीछे नई बाउंड्री बनाई गई। एसडीएम संभल विकास चंद्र के निर्देश के बाद अन्य दुकानदारों ने भी अपनी दुकानों के प्रभावित हिस्से हटाने शुरू किए हैं। दीपावली से पहले चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण का काम तेजी से पूरा करने की तैयारी है। 50 साल पुरानी दुकान का हिस्सा खुद तोड़ रहे चमन सराय निवासी दुकानदार कल्लन ने बताया कि उनकी पुराने टायरों की दुकान करीब 50 साल पुरानी है। एसडीएम के निर्देश पर वह चौराहे के सौंदर्यीकरण के लिए दुकान का करीब 5 फीट हिस्सा खुद तोड़ रहे हैं। कल्लन के मुताबिक चौराहे से पुल तक करीब 10 से 15 दुकानें प्रभावित हो रही हैं। दुकानदार खुद ही इन हिस्सों को हटाने में जुटे हैं। दुकानदार बोले- विरोध से कुछ नहीं होगा बेगम सराय निवासी सरताज आलम ने बताया कि उनकी दुकान करीब 20 से 22 फीट की है। इसमें से करीब 5 फीट हिस्सा हटाया जा रहा है। उन्होंने कहा कि पूरी दुकान को नुकसान न पहुंचे, इसलिए वह खुद ही हिस्सा तुड़वा रहे हैं। सरताज ने प्रभावित दुकानदारों के लिए आगे व्यवस्था करने की मांग भी की है। उनका कहना है कि पहले विरोध किया था, लेकिन अब विरोध करने से कुछ होने वाला नहीं है। मंगलवार को हटाया गया था अतिक्रमण मंगलवार को एसडीएम संभल विकास चंद्र और विनियमित क्षेत्र के जेई सचिन कुमार चंदौसी चौराहे पर पहुंचे थे। इस दौरान बुलडोजर से अतिक्रमण हटाया गया। बिजली के पोल शिफ्ट करने का काम भी कराया गया। डेढ़ महीने में प्रतिमा लगाने का लक्ष्य एसडीएम विकास चंद्र के मुताबिक चौराहे के विकास का काम तेजी से आगे बढ़ रहा है। करीब डेढ़ महीने में पूरी प्रक्रिया पूरी कर पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा स्थापित करने का लक्ष्य है।चौराहे का चौड़ीकरण और सौंदर्यीकरण पूरा होने के बाद यहां पृथ्वीराज चौहान की प्रतिमा नजर आएगी।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)