बुलंदशहर 'हनुमान अंश' फिल्म टीम का रोड शो, भजन संध्या:कल होगा भव्य आयोजन, कलाकार करेंगे 1008 बार हनुमान चालीसा का गायन

Oct 05, 2026 - 18:14
0
बुलंदशहर 'हनुमान अंश' फिल्म टीम का रोड शो, भजन संध्या:कल होगा भव्य आयोजन, कलाकार करेंगे 1008 बार हनुमान चालीसा का गायन
भक्ति और सनातन संस्कृति के रंग में रंगने के लिए बुलंदशहर पूरी तरह तैयार है। मंगलवार को फिल्म हनुमान अंश की स्टार कास्ट नगर में एक भव्य रोड शो निकालेगी। इसके बाद भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता और शाम को 1008 हनुमान चालीसा पाठ व भजन संध्या का विशाल आयोजन किया जाएगा। ​फिल्म टीम का सिकंदराबाद टोल प्लाजा पर स्वागत कर उन्हें रिसीव किया जाएगा, जहां से भव्य रोड शो का आगाज होगा। यह रोड शो सिकंदराबाद और भूड़ चौराहे से होते हुए काले आम, कचहरी रोड, लल्ला बाबू चौराहा, बाईपास फ्लाईओवर और तहसील रोड से गुजरते हुए भाजपा जिला कार्यालय पहुंचेगा। मार्ग में जगह-जगह श्रद्धालुओं और नगरवासियों द्वारा पुष्पवर्षा कर पूरी टीम का अभिनंदन किया जाएगा। ​इस आयोजन में नीम करोली बाबा का किरदार निभा रहे अभिनेता शोभिनव सत्या, अभिनेत्री पूर्णिमा तिवारी, सुप्रसिद्ध भजन गायिका अनन्या सिंह और टीवी न्यूज एंकर गौरव किशोर शर्मा मुख्य रूप से शामिल रहेंगे। ​रोड शो के बाद दोपहर 2:30 बजे भाजपा जिला कार्यालय में प्रेस वार्ता आयोजित होगी, जिसमें कलाकार फिल्म के आध्यात्मिक और सामाजिक पहलुओं पर मीडिया से संवाद करेंगे। ​इसके बाद शाम 5 बजे निकुंज हॉल में भक्तिमय कार्यक्रम होगा। इसमें 1008 हनुमान चालीसा पाठ का आयोजन किया जाएगा, जिसके बाद प्रसिद्ध भजन गायिका अनन्या सिंह अपनी सुरीली प्रस्तुतियों से श्रद्धालुओं को भक्तिरस में सराबोर करेंगी। ​भाजपा जिलाध्यक्ष विकास चौहान ने इस आयोजन को बुलंदशहर के लिए गौरव का क्षण बताया। उन्होंने कहा कि हनुमान जी की भक्ति और सनातन संस्कृति से जुड़े इस पावन अवसर को ऐतिहासिक बनाने के लिए नगरवासी बड़ी संख्या में रोड शो, प्रेस वार्ता और निकुंज हॉल के कार्यक्रमों में सहभागिता करें।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User