जौनपुर में तेज आंधी के साथ झमाझम बारिश:1 घंटे में 20 मिमी बारिश दर्ज, 40 किमी/घंटा की हवा; औसत से 100 मिमी कम हुई बारिश
जौनपुर में सोमवार देर शाम 5 बजे अचानक मौसम बदल गया। आसमान में घने बादल छा गए और तेज आंधी के साथ जोरदार बारिश शुरू हो गई। इससे शहर की सड़कों पर हलचल मच गई। बारिश के दौरान हवा 40 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से चली। करीब एक घंटे में 20 मिलीमीटर बारिश दर्ज हुई। इससे तापमान में गिरावट आई। अधिकतम तापमान 29 डिग्री और न्यूनतम 24 डिग्री सेल्सियस रहा, जबकि दोपहर में यह 34 डिग्री के आसपास रहता है। तेज बारिश के बाद रुहट्टा, ओलन्दगंज, परमानतपुर और जहांगीराबाद जैसे निचले इलाकों में पानी जमा हो गया। इससे लोगों को आने-जाने में परेशानी हुई। मौसम वैज्ञानिक दिलीप कुमार सिंह ने बताया कि इस बार औसत से 100 मिलीमीटर बारिश कम हुई है। अब तक 700 मिलीमीटर के बजाय 600 मिलीमीटर बारिश ही दर्ज की गई है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)