नई दिल्ली-हावड़ा के लिए चलेगी 2 स्पेशल ट्रेन:प्रयागराज जंक्शन पर होगा ठहराव, देखिए समय सारिणी
त्योहारों के सीजन में यात्रियों की बढ़ती भीड़ को देखते हुए रेल प्रशासन ने दो विशेष गाड़ियों के संचालन का निर्णय लिया है। इनमें नई दिल्ली-हावड़ा-नई दिल्ली आरक्षित सुपरफास्ट विशेष गाड़ी तथा खातीपुरा-कोलकाता-खातीपुरा विशेष गाड़ी शामिल है। नई दिल्ली-हावड़ा विशेष गाड़ी गाड़ी संख्या 04070 नई दिल्ली से आज यानी 17 अक्टूबर को प्रस्थान करेगी, जबकि गाड़ी संख्या 04069 हावड़ा से 18 अक्टूबर को चलेगी। दोनों दिशाओं में एक-एक फेरे का संचालन होगा। गाड़ी में एसी तृतीय के 13, एसी द्वितीय का एक और एसएलआर के दो डिब्बे रहेंगे, कुल 16 डिब्बे होंगे। नई दिल्ली से गाड़ी सुबह 8:20 बजे रवाना होकर अलीगढ़, कानपुर सेंट्रल, प्रयागराज जंक्शन और पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन होते हुए हावड़ा पहुंचेगी। प्रयागराज जंक्शन पर गाड़ी शाम 5:30 बजे आएगी और 5:35 बजे रवाना होगी। वापसी में हावड़ा से दोपहर 3 बजे रवाना होने वाली गाड़ी प्रयागराज जंक्शन पर सुबह 7:50 बजे पहुंचेगी और 7:55 बजे रवाना होगी। खातीपुरा-कोलकाता विशेष गाड़ी गाड़ी संख्या 09709 खातीपुरा से प्रत्येक बुधवार को 28 अक्टूबर से 18 नवंबर तक चार फेरों में चलेगी। इसकी वापसी गाड़ी संख्या 09710 कोलकाता से प्रत्येक शुक्रवार को 30 अक्टूबर से 20 नवंबर तक चार फेरों में संचालित होगी। इस गाड़ी में एसएलआर के दो, एसी तृतीय के 13, एसी द्वितीय के तीन और स्लीपर के चार डिब्बे रहेंगे। कुल 22 डिब्बों वाली यह गाड़ी दौसा, बांदीकुई, भरतपुर, ईदगाह, टूंडला, इटावा, गोविंदपुरी, सूबेदारगंज, पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन, भाबुआ रोड, सासाराम, गया, धनबाद और आसनसोल समेत अनेक स्टेशनों पर ठहरेगी। खातीपुरा से बुधवार को दोपहर 3:45 बजे रवाना होने वाली गाड़ी पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर गुरुवार सुबह 8:30 बजे पहुंचेगी और 8:40 बजे रवाना होगी। यह गाड़ी उसी दिन रात 10:15 बजे कोलकाता पहुंचेगी। वापसी में कोलकाता से शुक्रवार रात 12:30 बजे रवाना होने वाली गाड़ी शनिवार दोपहर 2:30 बजे पं. दीन दयाल उपाध्याय जंक्शन पर पहुंचेगी और 2:40 बजे रवाना होगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपनी यात्रा से पूर्व आरक्षण एवं नवीनतम समय-सारिणी की जानकारी लेने का आग्रह किया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)