बुलंदशहर में 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला:गंभीर रोगों के उपचार संग विमर्श, शोध पत्रों की होगी प्रस्तुति

Oct 19, 2026 - 16:57
0
बुलंदशहर में 26 अक्टूबर को राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला:गंभीर रोगों के उपचार संग विमर्श, शोध पत्रों की होगी प्रस्तुति
बुलंदशहर में अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन एवं जनपद आयुर्वेद सम्मेलन के तत्वावधान में राष्ट्रीय आयुर्वेद विद्यापीठ, नई दिल्ली के सहयोग से 26 अक्टूबर को दिल्ली पब्लिक स्कूल के कामायनी ऑडिटोरियम में राष्ट्रीय आयुर्वेद कार्यशाला आयोजित की जाएगी। इसमें देश के 11 राज्यों के आयुर्वेद चिकित्सक शामिल होंगे। कार्यशाला में अग्निकर्म चिकित्सा के माध्यम से विभिन्न रोगों के उपचार, शोध पत्रों की प्रस्तुति, क्विज और श्लोक वाचन प्रतियोगिताएं आयोजित की जाएंगी। साथ ही वरिष्ठ वैद्यों को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर यमुनापुरम स्थित समता आयुर्वेदिक सेंटर में आयोजन समिति की बैठक हुई। इसकी अध्यक्षता अखिल भारतीय आयुर्वेद महासम्मेलन के केंद्रीय संगठन मंत्री एवं क्षारसूत्र व पंचकर्म चिकित्सा विशेषज्ञ वैद्य हितेश कौशिक ने की। उन्होंने बताया कि मरीजों की सुविधा के लिए 21 से 24 अक्टूबर तक समता आयुर्वेदिक सेंटर पर विभिन्न रोगों से पीड़ित मरीजों की निशुल्क स्क्रीनिंग की जाएगी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User