बुलंदशहर में 28 से 30 सितंबर तक बैंक रहेंगे बंद:10 हजार करोड़ का कामकाज रुकने की आशंका, शनिवार-रविवार को खुले रहेंगे
बुलंदशहर समेत देशभर में यूनाइटेड फोरम ऑफ बैंक यूनियंस (UFBU) ने 28 से 30 सितंबर तक तीन दिवसीय देशव्यापी बैंक हड़ताल का आह्वान किया है। हड़ताल के दौरान खासकर बैंक शाखाओं में होने वाले काम प्रभावित हो सकते हैं। UFBU की प्रमुख मांगों में पांच दिन की बैंकिंग व्यवस्था लागू करना शामिल है। 27 सितंबर को खुलेंगी सार्वजनिक बैंकों की शाखाएं हड़ताल से पहले ग्राहकों की सुविधा के लिए 27 सितंबर, रविवार को सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक और क्षेत्रीय ग्रामीण बैंक सामान्य रूप से खुले रहेंगे। वित्त मंत्रालय के अनुसार, आरबीआई ने इस दिन बैंक शाखाओं, कार्यालयों, एटीएम से जुड़ी शाखाओं और करेंसी चेस्ट को संचालित करने की मंजूरी दी है। इससे ग्राहक हड़ताल से पहले बैंक शाखा से जुड़े जरूरी काम निपटा सकेंगे। हालांकि, अलग-अलग बैंकों की ओर से ग्राहकों को जारी निर्देशों में अंतर हो सकता है। चेक क्लियरिंग और शाखा से जुड़े काम पहले निपटाएं बैंक प्रबंधन ने ग्राहकों को सलाह दी है कि चेक क्लियरिंग, ड्राफ्ट, नकद जमा-निकासी और शाखा से जुड़े अन्य जरूरी काम हड़ताल शुरू होने से पहले पूरे कर लें। बैंक अधिकारियों ने भी जरूरी लेन-देन पहले करने की अपील की है। ATM, UPI और इंटरनेट बैंकिंग से कर सकेंगे लेन-देन हड़ताल के दौरान डिजिटल बैंकिंग सेवाएं, UPI, इंटरनेट बैंकिंग, मोबाइल बैंकिंग और एटीएम सेवाएं उपलब्ध रहने की उम्मीद है। हालांकि, किसी विशेष बैंक की सेवा में तकनीकी या अन्य कारणों से बदलाव हो सकता है। इसलिए ग्राहकों को जरूरी नकदी और डिजिटल लेन-देन की पहले से व्यवस्था करने की सलाह दी गई है। 30 सितंबर को छमाही क्लोजिंग भी 30 सितंबर बैंकों की छमाही क्लोजिंग की तारीख भी है। ऐसे में तीन दिन की हड़ताल से शाखा स्तर के कामकाज, चेक क्लियरिंग और अन्य वित्तीय प्रक्रियाओं पर असर पड़ सकता है। सरकार और बैंक प्रबंधन की ओर से आवश्यक सेवाएं जारी रखने के लिए वैकल्पिक इंतजाम किए जा रहे हैं।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)