बुलंदशहर में बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार:मामा की शिकायत पर हुई कार्रवाई, शराब विवाद में लकड़ी के पीट-पीटकर की थी हत्या

Oct 12, 2026 - 14:12
0
बुलंदशहर में बेटे की हत्या का आरोपी पिता गिरफ्तार:मामा की शिकायत पर हुई कार्रवाई, शराब विवाद में लकड़ी के पीट-पीटकर की थी हत्या
बुलंदशहर में सोमवार को 30 वर्षीय बेटे सुमित की हत्या के मामले में पुलिस ने आरोपी पिता चंद्रवीर (62) को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। रविवार को पिता ने लकड़ी की थपकी से पीटकर बेटे की हत्या कर दी थी। घटना के बाद गांव में सनसनी फैल गई थी। पुलिस ने मृतक के मामा की तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया था। पूछताछ में आरोपी ने शराब पीने और घर में गाली-गलौज को लेकर होने वाले विवाद को हत्या की वजह बताया है। यह मामला नरसेना थाना क्षेत्र के खंदोई गांव का है। देखिए घटना से संबंधित तस्वीरें… अब पढ़िए पूरा घटनाक्रम लकड़ी की थपकी से किया था हमला जानकारी के अनुसार, रविवार सुबह से ही चंद्रवीर और उसके बेटे सुमित के बीच किसी बात को लेकर विवाद हो रहा था। दोपहर में दोनों के बीच कहासुनी बढ़ गई। आरोप है कि इसी दौरान चंद्रवीर ने लकड़ी की थपकी से सुमित पर कई वार कर दिए। गंभीर चोट लगने से सुमित की मौत हो गई। घटना के बाद आरोपी पिता गांव में चिल्लाने लगा कि उसने अपने बेटे को मार डाला है। उसकी आवाज सुनकर ग्रामीण मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मामा की तहरीर पर दर्ज हुआ मुकदमा सूचना मिलने पर थाना प्रभारी नितिन ज्वाला पुलिस टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंचे। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच शुरू की। मृतक के मामा की तहरीर के आधार पर आरोपी पिता के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। इसके बाद पुलिस ने चंद्रवीर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपी को जेल भेज दिया है। शराब पीने और गाली-गलौज को लेकर होता था विवाद पुलिस पूछताछ में चंद्रवीर ने बताया कि उसका बेटा सुमित सुबह से शराब पीने लगता था और शाम तक शराब का सेवन करता रहता था। वह सुबह घर से निकल जाता था और देर रात वापस आता था। आरोपी के मुताबिक, घर में शराब पीने और गाली-गलौज को लेकर आए दिन विवाद होता था। इसी बात से आक्रोशित होकर उसने बेटे की हत्या कर दी। पुलिस मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई कर रही है। दो भाइयों में बड़ा था सुमित सुमित की शादी नहीं हुई थी। वह दो भाइयों में बड़ा था, जबकि उसका छोटा भाई सीआरपीएफ में तैनात है। घटना के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है। सुमित की मां का रो-रोकर बुरा हाल है। गांव में भी घटना को लेकर चर्चा है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User