नवरात्रि एवं विजयादशमी का पर्व मनाया:बच्चों ने दिया गरबा-डांडिया की आकर्षक प्रस्तुति, विद्यार्थियों का उत्साह दिखा

Oct 17, 2026 - 14:46
0
नवरात्रि एवं विजयादशमी का पर्व मनाया:बच्चों ने दिया गरबा-डांडिया की आकर्षक प्रस्तुति, विद्यार्थियों का उत्साह दिखा
प्रतापगढ़ के संस्कार ग्लोबल स्कूल, सकरौली मादूपुर में शनिवार को नवरात्रि और विजयादशमी का पर्व हर्षोल्लास से मनाया गया। विद्यार्थियों ने सांस्कृतिक प्रस्तुतियों से सभी का मन मोह लिया। भगवान श्रीराम और माता सीता की झांकी ने माहौल भक्तिमय बना दिया। इसके बाद छात्र-छात्राओं ने पारंपरिक डांडिया और गरबा नृत्य प्रस्तुत किया। मां दुर्गा के नौ स्वरूपों की वेशभूषा में सजी बच्चियों का शिक्षकों और कर्मचारियों ने विधि-विधान से पूजन किया। आयोजन के जरिए महिला सशक्तीकरण और मिशन शक्ति का संदेश दिया गया। चेयरपर्सन डॉ. अंजना सिंह सेंगर और निदेशक रंजन सिंह ने कहा कि ऐसे सांस्कृतिक कार्यक्रम बच्चों में अच्छे संस्कार विकसित करते हैं। प्रधानाचार्य मंदाकिनी सिंह ने विद्यार्थियों को भारतीय परंपराओं, सांस्कृतिक विरासत और धार्मिक मूल्यों का महत्व बताया। आयोजन में आरबी यादव, रेनू मौर्य, बबिता सिंह, राज वेणु और भारती सिंह की प्रमुख भूमिका रही।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User