EVM-VVPAT वेयरहाउस का डीएम ने किया निरीक्षण:12 अक्टूबर से शुरू होगी FLC, CCTV और सुरक्षा व्यवस्था परखी
मऊ में जिलाधिकारी आनंद वर्द्धन ने गुरुवार दोपहर 2 बजे ईवीएम/वीवीपैट वेयरहाउस का निरीक्षण किया। उन्होंने यहां की सुरक्षा और निगरानी व्यवस्था का जायजा लिया।डीएम ने वेयरहाउस में लगे सीसीटीवी कैमरों की क्रियाशीलता जांची। उन्होंने अधिकारियों से सुरक्षा व्यवस्था की जानकारी ली। सभी कैमरों को लगातार चालू रखने के निर्देश दिए। 12 अक्टूबर से शुरू होगी एफएलसी डीएम ने 12 अक्टूबर से प्रस्तावित एफएलसी (फर्स्ट लेवल चेकिंग) की तैयारियों की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों से जरूरी उपकरण, व्यवस्थाओं और सुरक्षा इंतजामों की जानकारी ली। सभी तैयारियां तय समय से पहले पूरी करने के निर्देश दिए। निर्वाचन आयोग के प्रोटोकॉल का पालन डीएम ने कहा कि एफएलसी के दौरान भारत निर्वाचन आयोग के सभी दिशा-निर्देशों और निर्धारित प्रोटोकॉल का कड़ाई से पालन किया जाए। निर्वाचन कार्य में सुरक्षा मानकों से किसी तरह का समझौता नहीं होना चाहिए। लापरवाही मिलने पर जिम्मेदारी तय की जाएगी। समय से पूरी हों सभी तैयारियां डीएम ने एफएलसी कार्य को पारदर्शी और सुरक्षित तरीके से कराने के निर्देश दिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को आपसी समन्वय बनाकर सभी तैयारियां समयबद्ध तरीके से पूरी करने को कहा। निरीक्षण के दौरान अपर जिलाधिकारी प्रवेंद्र कुमार, अपर उप जिलाधिकारी सुनील कुमार भारती समेत संबंधित अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)