बुलंदशहर में भाकियू ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन:मतदाता सूची के एसआईआर, नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए

Oct 10, 2026 - 17:22
0
बुलंदशहर में भाकियू ने एडीएम को सौंपा ज्ञापन:मतदाता सूची के एसआईआर, नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए
बुलंदशहर में भारतीय किसान यूनियन (BKU) ने मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (SIR) और नाम जोड़ने-हटाने की प्रक्रिया पर सवाल उठाए हैं। शनिवार शाम 4 बजे यूनियन ने एडीएम प्रशासन नीतीश कुमार को ज्ञापन सौंपा। यूनियन के जिलाध्यक्ष अरब प्रताप सिंह ने कहा कि मतदाता सूची के शुद्धिकरण के नाम पर किसी भी पात्र नागरिक को उसके संवैधानिक और लोकतांत्रिक अधिकार से वंचित नहीं किया जाना चाहिए। यूनियन के अनुसार, देश के विभिन्न हिस्सों से मतदाता सूची में गड़बड़ी और उचित प्रक्रिया का पालन किए बिना नाम हटाए जाने की शिकायतें सामने आ रही हैं। संगठन ने कहा कि किसी पात्र मतदाता का नाम पूर्व सूचना, पर्याप्त सत्यापन और सुनवाई का अवसर दिए बिना हटाना लोकतांत्रिक सिद्धांतों के विपरीत है। यूनियन ने मतदाता सूची पुनरीक्षण में निर्धारित कानूनी प्रक्रिया का पालन करने की मांग की।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User