बुलंदशहर में भारत विकास परिषद की सेवा:वृद्धाश्रम में जरूरतमंदों की मदद, चौथे दिन होगी गोसेवा
बुलंदशहर में भारत विकास परिषद बुलंदशहर सेवार्थ शाखा की ओर से संस्कृति सप्ताह के तीसरे दिन सेवा कार्य के तहत वृद्धाश्रम में जरूरतमंदों को राशन सामग्री, मेवा और नकद धनराशि वितरित की गई। राशन सामग्री में आटा, चावल, दाल, मसाले, तेल, बिस्कुट सहित अन्य आवश्यक वस्तुएं शामिल रहीं। परिषद के सदस्यों ने कहा कि सेवा और सहयोग के माध्यम से जरूरतमंदों की मदद करना सामाजिक जिम्मेदारी है। ऐसे कार्यों से समाज में मानवीय संवेदनाओं और आपसी सहयोग की भावना मजबूत होती है। इस अवसर पर शाखा अध्यक्ष नमन गर्ग, निधि गर्ग, सचिव नितिन सचदेवा, राजेश गुप्ता, सीमा गुप्ता, राजपाल सिंह वर्मा, संजय शर्मा और चंद्र भूषण मित्तल सहित अन्य सदस्य मौजूद रहे। परिषद की ओर से संस्कृति सप्ताह के चौथे दिन गोसेवा करने का कार्यक्रम निर्धारित किया गया है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)