हाथरस में कई ट्रेनों का संचालन रहा बंद:दिल्ली जाने वाले यात्री परेशान हुए, घंटों इंतजार के बाद दूसरे वाहनों से गए
दिल्ली में कॉकरोच जनता पार्टी के प्रदर्शन के कारण रेलवे ने कई ट्रेनें रद्द कर दी हैं। इसका असर आज शनिवार को हाथरस में भी दिखा। हाथरस जंक्शन, हाथरस किला, जलेसर रोड (मानिकपुर ) रेलवे स्टेशनों से होकर दिल्ली जाने वाली प्रमुख ट्रेनों का संचालन बंद रहा। इससे दिल्ली, अलीगढ़ और टूंडला जाने वाले यात्रियों को परेशानी हुई। हाथरस किला रेलवे स्टेशन से दिल्ली जाने वाली एचडी पैसेंजर ट्रेन भी आज दिल्ली नहीं गईगाजियाबाद-टूंडला ईएमयू (64167) और ईएमयू संख्या 64168 रद्द रहीं। संबलपुर-जम्मूतवी एक्सप्रेस (18309) भी प्रभावित हुई। शनिवार को नई दिल्ली-लखनऊ गोमती एक्सप्रेस (12420), टूंडला-दिल्ली मेमू (64583) और हाथरस किला-दिल्ली मेमू (64581) भी रद्द कर दी गईं। इसके अलावा काफी ट्रेनें देरी से भी पहुंची। इससे भी यात्री परेशान रहे। अन्य साधनों से गंतव्य को गए यात्री.... इन ट्रेनों के रद्द होने से हाथरस जंक्शन, हाथरस किला, सासनी, पुरा, जलेसर रोड रेलवे स्टेशनों से यात्रा करने वाले काफी दैनिक यात्रियों, नौकरीपेशा लोगों और विद्यार्थियों को दिक्कत हुई। काफी इंतजार के बाद भी जब ट्रेन नहीं चली तो इन्हें दूसरे साधनों से गंतव्य को जाना पड़ा।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)