बुलंदशहर में भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम:विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का आह्वान

Sep 28, 2026 - 10:03
0
बुलंदशहर में भगत सिंह की जयंती पर कार्यक्रम:विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को प्राथमिकता देने का आह्वान
बुलंदशहर के अनूपशहर रोड स्थित छत्रपति शिवाजी सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में 28 सितंबर को शहीद-ए-आजम भगत सिंह की 119वीं जयंती हर्षोल्लास के साथ मनाई गई। कार्यक्रम का शुभारंभ प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने भगत सिंह के चित्र के समक्ष पुष्पार्चन एवं माल्यार्पण कर किया। छात्रों ने देशभक्ति गीत, कविता और भाषण प्रस्तुत किए। कक्षा आठ के छात्रों ने ‘इंकलाब जिंदाबाद’ नाटक का मंचन किया। प्रस्तुति के माध्यम से भगत सिंह के देशप्रेम और बलिदान को दर्शाया गया। कार्यक्रम में सामाजिक विज्ञान की आचार्या कुमारी छवि और भौतिक विज्ञान के आचार्य कुनाल गुप्ता ने भी विचार रखे। भगत सिंह की विचारधारा को अपनाने का आह्वान प्रधानाचार्या हर्षिता सांगवान ने कहा कि भगत सिंह केवल नाम नहीं, बल्कि एक सोच हैं। उन्होंने 23 वर्ष की आयु में देश के लिए अपने प्राण न्योछावर कर दिए। उन्होंने विद्यार्थियों से राष्ट्रहित को प्राथमिकता देते हुए अपना सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने का आह्वान किया। इस अवसर पर विद्यालय का समस्त आचार्य एवं कर्मचारी परिवार मौजूद रहा।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User