हाथरस के दाऊजी मेले में विराट रसिया दंगल शुरू:सांसद ने किया शुभारंभ, सोमवार सुबह तक चला कार्यक्रम

Sep 28, 2026 - 10:03
0
हाथरस के दाऊजी मेले में विराट रसिया दंगल शुरू:सांसद ने किया शुभारंभ, सोमवार सुबह तक चला कार्यक्रम
हाथरस के मेला श्री दाऊजी महाराज के पंडाल में रविवार रात विराट रसिया दंगल कार्यक्रम हुआ। यह कार्यक्रम सोमवार सुबह तक चला।सांसद अनूप प्रधान, भाजपा जिलाध्यक्ष प्रेम सिंह कुशवाहा, पूर्व जिलाध्यक्ष शरद माहेश्वरी ने फीता काटकर कार्यक्रम शुरू किया। कार्यक्रम संयोजक डोली पहलवान ने अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर स्वागत किया। रसिया दंगल में हाथरस के करण शर्मा अखाड़ा और राया के शंभू बागड़े ने अपनी प्रस्तुतियां दीं। शंभू बागड़े ने 'साका जेल अंदर और बाहर मर्डर हो गया' और 'गए श्याम बन गए बलदाऊ' जैसे कई रसिया गाए। 'नटखट बंशी वाले अब तो आजा' जैसे गाने भी गाए गए। रसिया गायकों ने अपने गायन से सामाजिक मुद्दों पर अपनी बात रखी। सामाजिक विसंगतियों पर अपनी रचनाओं से प्रहार किए। धार्मिक प्रस्तुतियां भी दी। रसिया दंगल के दौरान पंडाल में लोगों की भीड़ रही। कलाकारों की प्रस्तुतियों पर दर्शकों ने खूब तालियां बजाईं और रसिया का आनंद लिया। कल रविवार की वजह से अन्य दिनों की अपेक्षा मेले में काफी भीड़ उमड़ी।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User