बुलंदशहर में एनडीपीएस का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार:कोर्ट परिसर से भागा, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं

Oct 17, 2026 - 17:28
0
बुलंदशहर में एनडीपीएस का आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार:कोर्ट परिसर से भागा, पुलिस की टीमें तलाश में जुटीं
बुलंदशहर जिला न्यायालय में शनिवार शाम करीब 4 बजे पेशी पर आया एक विचाराधीन कैदी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गया। घटना के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया। कचहरी परिसर से आरोपी के फरार होने के बाद पुलिस की सुरक्षा व्यवस्था पर सवाल उठ रहे हैं। एनडीपीएस के मामले में जेल में बंद था आरोपी फरार आरोपी की पहचान अशरफ (पुत्र अशरफ) के रूप में हुई है। वह एनडीपीएस (नारकोटिक ड्रग्स एंड साइकोट्रॉपिक सब्सटेंस) एक्ट से जुड़े एक मामले में जेल में बंद था। शनिवार को उसे सुनवाई के लिए जिला न्यायालय लाया गया था। आरोपी बुलंदशहर के कोतवाली देहात थाना क्षेत्र का रहने वाला बताया जा रहा है। पुलिस को चकमा देकर भागा पेशी के दौरान आरोपी पुलिस की गिरफ्त से छूटकर फरार हो गया। उसके भागने की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों में अफरा-तफरी मच गई। इसके बाद कचहरी परिसर और आसपास के इलाकों में उसकी तलाश शुरू की गई, लेकिन आरोपी का पता नहीं चल सका। तलाश में जुटीं पुलिस की कई टीमें एसपी सिटी अभिषेक प्रताप ने घटना की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हुआ है। उसकी गिरफ्तारी के लिए पुलिस की कई टीमें लगाई गई हैं और संभावित ठिकानों पर दबिश दी जा रही है। संबंधित पुलिसकर्मियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User