हरदोई में बेटी के दुपट्टे से मां ने लगाई फांसी:पिता फीस जमा करने गया था, पुलिस जांच में जुटी
हरदोई में एक महिला ने बेटी के दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पति बच्चे की फीस जमा करने गया था। महिला ने छोटी बेटी को खेत और सास को घर से बाहर भेज दिया था। टड़ियावां के भौता कमालपुर निवासी स्वामी दयाल मजदूरी करते हैं। उनके परिवार में 32 साल की पत्नी सरिता देवी, दो बेटियां सौम्या, पूर्णिमा, एक बेटा अनिकेत, बुजुर्ग मां हैं। स्वामी दयाल ने बताया कि शुक्रवार को वह पत्नी की दवा लेकर लौटे और बेटी पूर्णिमा की फीस जमा करने गए। घर में सरिता और पूर्णिमा थीं। लौटते समय पूर्णिमा ने उन्हें बताया कि मां ने कमरे में दीदी के दुपट्टे से फांसी लगा ली। पूर्णिमा के अनुसार, सरिता ने उसे खेत और बुजुर्ग सास को बाहर भेजा था। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पूछताछ की। सरिता का मायका सीतापुर के मिश्रिख थाना जलालपुर में है। मायके वालों ने कोई आरोप नहीं लगाया है, पुलिस ने शनिवार दोपहर शव का पोस्टमार्टम कराया है और जांच कर रही है।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)