खेत में सब्जी की रखवाली कर रहे किसान पर हमला:लखनऊ में चोरी का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में भर्ती

Oct 17, 2026 - 17:28
0
खेत में सब्जी की रखवाली कर रहे किसान पर हमला:लखनऊ में चोरी का विरोध करने पर लाठी-डंडों से पीटा, अस्पताल में भर्ती
लखनऊ के माल थाना क्षेत्र के बीघापुर मजरा सरसंडा गांव में किसान राजकुमार पर खेत में हमला हुआ। वह अपनी सब्जी की फसल की रखवाली कर रहे थे। हमलावरों ने उन्हें लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनकी हालत गंभीर बनी है। मोटरसाइकिल से पहुंचे आरोपी फसल काटने लगे राजकुमार चोरी से परेशान थे। 12 अक्टूबर की रात करीब 9:30 बजे वह तोरई की फसल की रखवाली कर रहे थे। तभी दो मोटरसाइकिल पर पांच लोग खेत में घुसकर फसल काटने लगे। राजकुमार के विरोध करने पर ग्रामीणों ने कैलाश नाम के एक व्यक्ति को पकड़ लिया। बाकी आरोपी गाड़ियां छोड़ भागे। विनोद की सूचना पर पुलिस ने आरोपी व वाहनों को कब्जे में लिया। एक को पकड़ा, बाकी भाग निकले इसके बाद, कैलाश और गाड़ियों का पता लगाने के लिए शिवराम, जितेंद्र, जितेंद्र की पत्नी और एक अज्ञात व्यक्ति राजकुमार के खेत में पहुंचे। उन्होंने राजकुमार को घेरकर भाले और सरिया रॉड से हमला किया, जिससे वह बेहोश होकर गिर पड़े। किसानों ने जितेंद्र की पत्नी को पकड़ लिया, बाकी लोग भाग निकले।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User