बुलंदशहर में जेपी एमयूएन 2.0 आयोजित:प्रतिनिधियों ने राजनयिकों की भूमिका निभाते हुए जलवायु रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया

Sep 29, 2026 - 20:58
0
बुलंदशहर में जेपी एमयूएन 2.0 आयोजित:प्रतिनिधियों ने राजनयिकों की भूमिका निभाते हुए जलवायु रणनीतियों पर विचार-विमर्श किया
बुलंदशहर के अनूपशहर स्थित जेपी विश्वविद्यालय में ‘जेपी एमयूएन 2.0’ के दूसरे संस्करण का आयोजन किया गया। इसमें विभिन्न स्कूलों के छात्र प्रतिनिधियों ने वैश्विक जलवायु संकट और सतत विकास जैसे विषयों पर चर्चा की। छात्र प्रतिनिधियों ने राजनयिकों की भूमिका निभाते हुए जलवायु रणनीतियों पर विचार-विमर्श और बहस की। कार्यक्रम की शुरुआत कुलपति प्रो. राजीव सक्सेना, कुलसचिव संजय अग्रवाल, एसोसिएट डीन डॉ. निशांत श्रीवास्तव और जेवाईसी फैकल्टी समन्वयक डॉ. राखी पांडे ने दीप प्रज्वलित कर की। निर्णायक मंडल में डॉ. दीपिका मिश्रा, डॉ. शिव कुमार और राजीव भार्गव शामिल रहे। उन्होंने विभिन्न श्रेणियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले प्रतिभागियों को सम्मानित किया। रश्मि गरिमा को सर्वश्रेष्ठ प्रतिनिधि, जेपी विश्वविद्यालय अनूपशहर के अतुल चौधरी को सर्वश्रेष्ठ फोटोग्राफर, लक्षिता को उच्चतम प्रशंसा, जेवीएम सिटी कैंपस की श्रव्या को विशेष उल्लेख, प्रिया को सर्वश्रेष्ठ पत्रकार और एसडीपीडी पब्लिक स्कूल की श्रेया को सर्वश्रेष्ठ कैरिकेचरकार का पुरस्कार दिया गया। महासचिव राशि त्यागी, महानिदेशक खुशी भारद्वाज, मुख्य सलाहकार देवांश जोशी और जेवाईसी छात्र परिषद के नेतृत्व में सम्मेलन का समापन हुआ।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User