बलरामपुर में जर्जर दीवार गिरने से बच्चे की मौत:साइकिल से जा रहा था, 72 घंटे से हो रही बारिश से कमजोर हुई थी दीवार

Sep 29, 2026 - 20:58
0
बलरामपुर में जर्जर दीवार गिरने से बच्चे की मौत:साइकिल से जा रहा था, 72 घंटे से हो रही बारिश से कमजोर हुई थी दीवार
बलरामपुर के रेहरा बाजार क्षेत्र में लगातार हो रही बारिश के बीच मंगलवार को दर्दनाक हादसा हो गया। लालपुर भलुहिया गांव में जर्जर मकान की कच्ची दीवार अचानक भरभराकर गिर गई। इसकी चपेट में साइकिल से गुजर रहा करीब 12 वर्षीय मोहम्मद इलियास आ गया। मलबे में दबने से उसकी मौत हो गई। हादसे की खबर मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया, वहीं गांव में मातम छा गया। साइकिल से जा रहा था बालक, अचानक गिर गई दीवार ग्रामीणों के मुताबिक, मोहम्मद इलियास पुत्र फकीरे साइकिल से जा रहा था। इसी दौरान रास्ते में कल्लू गुप्ता का वर्षों से जर्जर पड़ा मकान अचानक ढह गया। कच्ची दीवार के मलबे में बालक दब गया। आसपास मौजूद ग्रामीणों ने तत्काल मलबा हटाकर उसे बाहर निकालने की कोशिश की, लेकिन तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। 72 घंटे से हो रही बारिश से कमजोर हुई दीवार बताया जा रहा है कि क्षेत्र में करीब 72 घंटे से लगातार झमाझम बारिश हो रही है। बारिश के कारण जर्जर मकान की कच्ची दीवार पूरी तरह भीगकर कमजोर हो गई थी। इसी बीच अचानक दीवार ढहने से हादसा हो गया। घटना के बाद मृतक के परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। पुलिस ने शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा थानाध्यक्ष सतेंद्र वर्मा पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने घटनास्थल का जायजा लिया और शव को कब्जे में लेकर पंचनामा की कार्रवाई कराई। इसके बाद शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। ग्रामीणों ने प्रशासन से क्षेत्र में जर्जर मकानों को चिन्हित कर सुरक्षा के जरूरी इंतजाम कराने की मांग की है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User