बुलंदशहर में जुआ खेलते 13 लोग गिरफ्तार:दो लाख से ज्यादा कैश और 15 मोबाइल फोन जब्त
बुलंदशहर में बुधवार रात 11 बजे थाना कोतवाली नगर पुलिस ने जुआरियों के खिलाफ बड़ी कार्रवाई को अंजाम दिया है। पुलिस ने एक सटीक सूचना के आधार पर कृष्णा होटल के पास दबिश देकर जुआ खेल रहे 13 आरोपियों को रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। पुलिस ने मौके से 2,16,920 रुपए की नकदी, 15 मोबाइल फोन और 156 ताश के पत्ते बरामद किए हैं। गिरफ्तार किए गए आरोपियों में विवेक, स्वदेश शर्मा, पीयूष, नितिन, राकेश, जितेन्द्र, डूंगर सिंह, दिनेश, जितेन्द्र (मिश्र), मोन्टी कश्यप, निर्मल, दीपक और प्रमोद गिरी शामिल हैं, जो बुलंदशहर और गौतमबुद्धनगर के विभिन्न क्षेत्रों के रहने वाले हैं। थाना कोतवाली नगर में सभी अभियुक्तों के खिलाफ जुआ अधिनियम की सुसंगत धाराओं के तहत मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। पुलिस द्वारा आगे की वैधानिक कार्रवाई करते हुए सभी आरोपियों को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जा रहा है। इस सफल कार्रवाई को अंजाम देने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक सुजीत कुमार उपाध्याय सहित कई उपनिरीक्षक और पुलिसकर्मी शामिल रहे।
What's Your Reaction?
Like
0
Dislike
0
Love
0
Funny
0
Wow
0
Sad
0
Angry
0
Comments (0)