शिवनगर वार्ड-7 में संतोष पांडेय 55 वोट से जीते:महराजगंज में सभासद पद के उपचुनाव की मतगणना पूरी

Oct 15, 2026 - 12:52
0
शिवनगर वार्ड-7 में संतोष पांडेय 55 वोट से जीते:महराजगंज में सभासद पद के उपचुनाव की मतगणना पूरी
महराजगंज के शिवनगर वार्ड नंबर-7 में सभासद पद के उपचुनाव की मतगणना गुरुवार, 15 अक्टूबर को सदर तहसील में हुई। इसमें प्रत्याशी संतोष पांडेय ने 702 वोट पाकर 55 मतों से जीत दर्ज की। मतगणना में अमन कुमार निगम को 647 वोट मिले। वहीं अनिल को 82, नागेंद्र को 55 और सरोज वर्मा को 54 वोट मिले। मतगणना में 40 वोट अवैध पाए गए। कुल 3097 वोट दर्ज हुए थे, जबकि मतगणना में 1581 वोटों की गिनती हुई। चुनाव परिणाम आने के बाद संतोष पांडेय को विजेता घोषित किया गया। मतगणना सदर तहसीलदार पंकज शाही की देखरेख में हुई। इस दौरान नौतनवा के क्षेत्राधिकारी बसंत कुमार सिंह भी वहां मौजूद थे।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User