लखनऊ- डीसीएम ने साइकिल से जा रहे छात्रों को रौंदा:एक का सिर कुचला, मौके पर ही मौत, दूसरे की हालत नाजुक; 5वीं में पढ़ते थे

Oct 11, 2026 - 16:18
0
लखनऊ- डीसीएम ने साइकिल से जा रहे छात्रों को रौंदा:एक का सिर कुचला, मौके पर ही मौत, दूसरे की हालत नाजुक; 5वीं में पढ़ते थे
लखनऊ में रविवार को सड़क हादसे में 12 साल के छात्र की मौत हो गई। वह अपने दोस्त के साथ साइकिल से सामान खरीदने जा रहा था, तभी एक तेज रफ्तार डीसीएम ने पीछे से रौंदते हुए आगे निकल गया। छात्र के सिर पर पहिया चढ़ने से उसकी मौके पर ही मौत हो गई, जबकि पीछे बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया है। परिजन उसे लेकर ट्रॉमा सेंटर पहुंचे। डॉक्टरों के मुताबिक, उसकी हालत नाजुक बनी हुई है। घटना दोपहर दो बजे माल इलाके की है। आरोपी चालक वाहन छोड़कर मौके से फरार हो गया। वहीं पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजकर डीसीएम को कब्जे में लिया है। दोनों 5वीं के छात्र थे। पढ़िए पूरी घटना… चोकर लादकर आ रही थी डीसीएम छात्र कुंज शनिवार दोपहर अपने दोस्त प्रीत के साथ साइकिल से सामान खरीदने जा रहा था। यूको बैंक के पास पहुंचने पर पीछे से चोकर लादकर आ रही डीसीएम ने उसे रौंदते हुए आग निकल गई। डीसीएम का पहिया कुंज के सिर पर चढ़ गया, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठा दोस्त गंभीर रूप से घायल हो गया। आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार प्रीत की हालत गंभीर बनी हुई है। उसे ट्रॉमा सेंटर में भर्ती कराया गया है। हादसे के बाद आरोपी चालक वाहन को छोड़कर फरार हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया। बेटे की मौत से मात-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। आसपास के लोगों से पुलिस ने पूछताछ करके आरोपी चालक की तलाश शुरू कर दी है। पिता फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं मृतक कुंज के पिता दीपक गुप्ता फेरी लगाकर कपड़े बेचते हैं। परिवार में मां पूनम, भाई आदित्य, अंकुश और बहन शगुन हैं। कुंज शिव शक्ति सेकेंडरी स्कूल में कक्षा 5 का छात्र था। माल इंस्पेक्टर नवाब अहमद ने बताया कि शव को कब्जे में लेकर आवश्यक कार्रवाई की जा रही है।

What's Your Reaction?

Like Like 0
Dislike Dislike 0
Love Love 0
Funny Funny 0
Wow Wow 0
Sad Sad 0
Angry Angry 0

Comments (0)

User